Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Happy Daughters Day 2023: इन संदेशों से बताएं कितनी खास है आपकी बिटिया
Happy Daughters Day Wishes in Hindi: कहा जाता है बेटियां हर किसी को नसीब नहीं होती हैं। जिस घर में बेटी जन्म लेती है वहां सौभाग्य का भी वास होता है। बेटियां अपने पापा के दिल का टुकड़ा तो मां की सच्ची सहेली होती हैं।
देश के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां बेटियों को बोझ समझा जाता है। उनकी शिक्षा, शादी-ब्याह, दहेज के पीछे खर्च को देखते हुए उन्हें संतान से ज्यादा परेशानी ही समझा गया है। मगर कई माध्यमों से ऐसे लोगों की संकीर्ण मानसिकता को बदलने का सफल प्रयास हुआ है। मौजूदा समय में बेटियों को बचाने के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं चलाई गयी हैं जिनका अच्छा परिणाम भी मिला है।

आज के समय में हर माता पिता संतान के रूप में बेटी चाहता है। मदर्स डे, फादर्स डे की तर्ज पर अब बेटियों के लिए भी एक खास दिन मनाया जाता है। भारत के अलावा विदेशों में मनाये जाने वाले डॉटर्स डे की तारीख में अंतर हो सकता है। इस साल देश में बेटी दिवस यानि डॉटर्स डे 26 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन से जुड़े ये प्यारे संदेश आपको जरूर पसंद आएंगे। इन्हें आप अपनी बेटी को भेजने के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

1.
जिस घर में होता बेटी का सम्मान,
वह घर होता स्वर्ग समान।
Happy Daughter's Day

2.
बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी,
वह पढ़ेगी, तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी।

3.
जरूरी नहीं रौशनी चिरागों से ही हो
बेटियां भी घर में उजाला करती हैं।

4.
बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं,
घर खुदा को जो पसंद आए वहां होती हैं।

5.
पराया होकर भी कभी पराई नहीं होती
शायद इसलिए कभी पिता से हंसकर बेटी की विदाई नहीं होती।

6.
बेटे भाग्य से होते हैं
पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं।

7.
बेटी बोझ नहीं सम्मान है,
बेटी गीता और कुरआन है,
घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी माँ-बाप की जान है।

8.
वो शाख है न फूल, गर तितलियां न हों,
वो घर भी कोई घर है, जहां बच्चियां न हों।

9.
एक बेटा तब तक आपका बेटा है, जब तक वह अविवाहित है पर एक बेटी जीवन भर एक बेटी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
