Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Earth Hour Day 2022: सिर्फ एक घंटे का अंधेरा रोशन कर सकता है आपका भविष्य
हमारी छोटी छोटी कोशिशें हमारी आने वाली जिंदगी को खुशहाल और रोशन बना सकती है। यही वजह है कि दुनिया भर के लोग अर्थ आवर मनाते हैं। मार्च के आखिरी शनिवार को हर साल अर्थ आवर डे मनाया जाता है। इस दिन करोड़ों लोग अपने घरों दफ्तर, फैक्टरी आदि की गैर जरूरी लाइटें पूरे 1 घंटे के लिए बंद कर देते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बिजली की बचत हो सके। इससे न सिर्फ बिजली बचाई जाती है बल्कि आने वाली पीढी़ के लिए हम सुनहरा भविष्य भी तैयार करते हैं। तो चलिए अर्थ आवर डे ( Earth Hour Day) के बारे में आपको और जानकारी देते हैं।

वर्ल्ड वाइड फंड (WWF)का अभियान
अर्थ आवर डे वर्ल्ड वाइड फंड का एक ऐसा अभियान है जो बिजली की बचत करने में मदद करता है। साथ ही पर्यावरण को लेकर भी लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करता है। इस दिन लोगों को सौर ऊर्जा भी अपनाने की अपील की जाती है।

ऑस्ट्रेलिया से हुई शुरुआत
2007 में पहली बार अर्थ आवर डे की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी। आज लगभग 138 देश इस अभियान में शामिल हो चुके हैं। कई लोग इस दिन मोमबत्तियां भी जलाते हैं।

अर्थ आवर का समय और दिन
अर्थ आवर डे हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इस बार भी दुनिया भर में लोग रात्रि 8:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक सारी गैर जरूरी बत्तियों को बंद रखेंगे।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अर्थ आवर डे
अर्थ आवर डे का मकसद केवल बिजली की बचत करना ही नहीं बल्कि अपने पर्यावरण को भी साफ और स्वच्छ बनाने का है। यह छोटी सी पहल हमें पॉल्यूशन फ्री और हरा भरा वातावरण दे सकती है। इससे हमारा आने वाला कल और बेहतर हो सकता है। आइए इस अभियान में हम सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।



Click it and Unblock the Notifications