Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Ganesh Chaturthi 2022: राम चरण का आरआरआर लुक बम्पा की मूर्तियों के लिए इंस्पायर बना
Pulse
oi-Staff
By Asma Fatima
हमारा पूरा देश भगवान गणेश की पूजा करने के लिए समर्पित है, लेकिन गणेश चतुर्थी से पहले, कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां कई गणपति मूर्तियों को आरआरआर से रामराजू का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। फिल्म मेकर राजामौली की आरआरआर एक सांस्कृतिक घटना कही जा सकती है। ये फिल्म अब तक की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक है और रिलीज के 6 महीने बाद भी लोगों के सिर से इसका सूरूर कम नहीं हुआ है। फिल्म के क्रेज को आप इस तरह से देख सकते हैं कि राम चरण के लुक के अंदाज में आने वाली गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की मूर्तियां का ट्रेंड में है।

फिल्म के फैन्स अपने ट्विटर अकाउंट्स से गणपति की मूर्तियों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिस तरह से इसे बनाया गया है कि फिल्म में राम चरण के एक सीन से एक के समान दिखते हैं। विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट में गणपति को एक बाघ से लड़ते हुए दिखाया गया है - जो फिल्म से ही प्रेरित है। संयोग से, यह पहली बार नहीं है कि एसएस राजामौली की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना प्रभाव डाला है और एक तरह की सांस्कृतिक घटना बनाने में कामयाब रही है।

फिल्म के क्लाइमेक्स में, राम का चरित्र रामायण से भगवान राम के समान ही है, जबकि भीम को ब्रिटिश सेना से लड़ते दिखाई दिया है। एक्टर के इस योद्धा लुक ने देश भर में कई गणपति प्रतिमाओं को प्रेरित किया है।

इससे पहले, 2015 में रिलीज़ हुई राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली ने भी इसी तरह का ट्रेड किया था। फिल्म से प्रेरित उस समय गणपति की मूर्तियों को बाहुबली की तरह से शिवलिंग उठाते हुए लुक में मूर्तियां डिजाइन की गई थी।
All images- Twitter
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
