Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Republic Day Parade: दिल्ली के साथ ही देश के इन राज्यों मे भी होती है गणतंत्र दिवस की भव्य परेड

भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल भव्य रिपब्लिक डे परेड का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन, राजपथ से लेकर इंडिया गेट तक किया जाता है। रिपब्लिक डे के मौके पर देश की ताकत, डेवलपमेंट, सांस्कृतिक विरासत को परेड के माध्यम से पूरी दुनिया को दिखाया जाता है। ये पल हर भारतीय के लिए गौरव की बात होती है। इस परेड में शामिल हर भारतीय अपने ऊपर फख्र करता है कि वो इस देश का वासी है। इस परेड में भारत की तीनों सेना, जल, वायु और थल सेना भाग लेती है। इसके साथ ही मिलिट्री परेड होती है। अलग अलग मंत्रालयों के विभाग भी इस परेड में शामिल होते हैं। स्कूली बच्चे भी इस परेड में भाग लेते हैं। साथ ही अलग अलग राज्यों भी इसमें अपनी झाकियों के साथ पार्ट लेते हैं। यहां पर एक महत्वपूर्ण बात बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में भी परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें मुंबई और उत्तर प्रजेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली परेड काफी खास होती है। आइये दिल्ली की परेड के साथ ही मुंबई और लखनऊ में आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे परेड के बारें में रोचक तथ्य जानते हैं।

मुंबई के मरीन ड्राईव पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन
पहली बार साल 2014 में मुंबई के मरीन ड्राईव पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन हुआ था। जिसमें एक भव्य परेड हुई। 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई की मरीन ड्राइव पर परेड का आयोजन हुआ था। जिसमें भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ। साथ ही अरब सागर में कोस्ट गार्ड भी परेड में शामिल हुए। इसमें भारतीय नौसेना, मुंबई पुलिस और कोस्ट गार्ड ने मिलकर इस परेड को भव्य बनाने का काम किया। वैसे हर साल मुंबई के शिवाजी पार्क में गणतंत्र दिवस परेड का भव्य तरीके से आयोजन होता है।

नवाबों के शहर लखनऊ में रिपब्लिक डे की परेड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन साल 1979 से शुरू हुआ। 26 जनवरी 1979 को पहली बार लखनऊ की सड़क पर गणतंत्र दिवस की परेड दिखाई दी। उस वक्त परेड को शोभा यात्रा कहा जाता था। लखनऊ में आयोजित पहली बार इस शोभा यात्रा में देश की ताकत, सभ्यता, संस्कृति की झलक आम जनता को दिखाई गई। पहले शोभा यात्रा बेगम हजरत महल पार्क से शुरू होकर हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, बर्लिंग्टन चौराहे, भातखंडे संगीत महाविद्यालय से होते हुए फिर बेगम हजरत महल पार्क पर आकर खत्म होती थी। लेकिन कैसरबाग और बीएन रोड पर कुछ पपेशानियों के चलते इसके बाद इसके मार्ग में बदलाव किया गया। जब 1979 में परेड निकाली गई तब इसकी जिम्मेदारी तत्कालीन डीएम योगेंद्र नारायण, सूचना निदेशालय में तैनात गीता व नाटक अधिकारी केसी चंद्रा साथ ही में अपर नगर मजिस्ट्रेट नजमुल हसन जैदी को दिया गया था। विधान सभा के सामने राज्यपाल परेड की सलामी लेते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री समेत सभी विशिष्ट गण परेड का नजारा देखने के लिए मौजूद रहते हैं।

कोलकाता के रेड रोड में आयोजित होती है गणतंत्र दिवस की परेड
कोलकाता के रेड रोड पर हर साल गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। कोलकाता में समारोह की शुरुआत रेड रोड परेड में कई तरह के कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों को आयोजिक किया जाता है। इसमें कोलकाता पुलिस बल और सशस्त्र बल, मार्च पास्ट और अपने खतरनाक स्टंट दिखाते हैं। इस परेड की अध्यक्षता राज्य के राज्यपाल करते हैं। इसके साथ ही कई स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रदर्शन किया जाता है। शोभायात्रा में भारतीय और राज्य की संस्कृति की झलक दिखलाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
