Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Happy Birthday Ratan Tata: बिजनेस मैग्नेट रतन टाटा के बारें में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जो आप नहीं जानते हैं
रतन टाटा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। बिजनेस मैग्नेट रतन टाटा का आज जन्मदिन है। रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ। रतन टाटा जमशेदजी टाटा के परपोते हैं, जिन्होंने भारत में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी। रतन टाटा टाटा ग्रुप्स के चेयरमैन भी रहे। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक अधिग्रहण भी किये। टाटा समूह की प्रमुख कंपनियां टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा कम्युनिकेशंस हैं। रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन इन सब से ऊपर उन्होंने हर भारतीय के दिल में जगह बनाकर रखी है। रतन टाटा अपने कामों की वजह से हर दिल पर राज करते हैं।

रतन टाटा का जन्म
रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ। रतन टाटा के पिता नवल टाटा जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते थे। उनकी मां का नाम सूनी टाटा था। रतन टाटा जमशेदजी टाटा के परपोते हैं जिन्होंने टाटा समूह की स्थापना की थी।रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा अविवाहित हैं। रतन टाटा के एक इंटरव्यू के अनुसार, उन्होंने कई बार शादी का इरादा किया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा 1955 में न्यूयॉर्क शहर के रिवरडेल कंट्री स्कूल से ग्रेजुएट हैं। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की ड्रिग्री हासिल की।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा ने पढ़ाई करने के बाद अपनी ही कंपनी को ज्वाइन किया। उनकी पहली नौकरी टाटा स्टील में थी।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा ने टाटा मोटर्स के साथ लैंड रोवर जगुआर, टाटा टी, टाटा स्टील के साथ कोरस सहित कई कंपनियों के साथ कुछ ऐतिहासिक अधिग्रहण किये। उन्होंने 2021 में एयर इंडिया का भी अधिग्रहण कर लिया है।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
टाटा नैनो कार का अपना वादा निभाया। रतन टाटा ने भारतीयों से किया वादा पूरा किया। उन्होंने सबसे सस्ती कार नैनो लॉन्च की। इस कार की कीमत 1 लाख रूपये थी।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा 2007 में F-16 फाल्कन पायलट करने वाले पहले भारतीय थे।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा अपनी कमाई का 65 % दान के रूप में देते हैं। रतन टाटा सबसे अमीर आदमी तो नहीं हैं, लेकिन दिलों के विजेता जरूर है। वो अपना अधिकतर धन पून्य के कामों में लगाते हैं।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
रतन टाटा भले ही सबसे अमीर आदमी न हों लेकिन सबसे महान व्यक्ति और दिलों के विजेता हैं।

रतन टाटा के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
अक्टूबर 2021 को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया।साल 1932 में जहांगीर रतनजी दादाभाई (जेआरडी) टाटा ने एयरलाइन की स्थापना की थी। 1946 में एयर इंडिया के रूप में लिस्टेड किया गया। साल 1948 में एयर इंडिया इंटरनेशनल की शुरुआत की। ये भारतीय अंतरराष्ट्रीय सेवा की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी थी।



Click it and Unblock the Notifications
