Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
फादर्स डे पर बेटियां इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपने पापा को कर सकती हैं विश
भारत में फादर्स डे मनाने के चलन पश्चिमी देशों से ही आया है। मगर भारतीय संस्कृति में भी पिता को भगवान की तरह पूजनीय माना जाता है। माता-पिता के लिए यूं तो सभी बच्चे समान ही हैं। मगर ऐसा कहा जाता है कि बेटे अपनी मां के करीब होते हैं तो वहीं बेटियां पिता के दिल का टुकड़ा होती हैं। इस फादर्स डे पर आप भी बता सकती हैं कि पिता के लिए आपके दिल में कितना प्रेम और सम्मान है। यहां हम कुछ खूबसूरत और प्यार भरे मैसेज लेकर आए हैं जो एक फेटि फादर्स डे के मौके पर अपने पिता को भेज सकती है।

पापा मेरे अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया, मुझे नहीं पता कि आप बिना कहे कैसे मेरी हर जरूरत को समझ जाते हैं। आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं।
हैप्पी फादर्स डे पापा।

एक कामयाब बेटी के पीछे उसके पिता का हाथ होता है, जो उसे उड़ान भरने का हौसला देता है और सभी बंदिशों को तोड़ अपनी बेटी को आगे बढ़ते रहने की सीख देता है।
आप न होते तो यह कभी मुमकिन नहीं होता डैडी, मैं अपनी कामयाबी का श्रेय आपको देती हूं।

मुझे हर फादर्स डे पर आपके साथ रहने का दिल करता है पापा!
मैं उम्मीद करती हूं आप जहां भी रहे सेहतमंद रहे।
हैप्पी फादर्स डे

आप एक महान पिता हैं और आप एक बेहतरीन दोस्त हैं। हमारे लिए हमेशा हौसला बनाकर मौजूद रहने के लिए आपका धन्यवाद पापा!
हैप्पी फादर्स डे

कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता उनको मां-बाप कहा जाता है,
जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो उसे कुदरत कहते हैं,
रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते हैं,
हसींन हमसफ़र हो तो उसे मोहब्बत कहते हैं,
और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते हैं।
हैप्पी फादर्स डे

मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल वो है जब मैंने जन्म लिया, क्योंकि मुझे अपने पिता की बेटी होने का सौभाग्य मिला।
हैप्पी फादर्स डे पापा।

हर महान बेटी के पीछे उसके अद्भुत पिता का साथ होता है।
हैप्पी फादर्स डे

मेरे पिता ने मुझे मेरे सपने दिए। मेरे बेहतर भविष्य के लिए धन्यवाद।
हैप्पी फादर्स डे पापा



Click it and Unblock the Notifications
