Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Happy Parents Day 2024: जीवन में मिली हर सीख के लिए आज करें माता-पिता का धन्यवाद
माता-पिता ही हैं जो जीवन में आपको बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करते हैं। उन्हें बच्चों से किसी लाभ की उम्मीद नहीं होती है। वो अपने सभी बच्चों को समान रूप से देखते हैं और उनकी तरक्की के लिए अपनी जिंदगी ही लगा देते हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा माता-पिता के इस खूबसूरत रिश्ते को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जून को वैश्विक स्तर पर Global Day of Parents मनाया जाता है। ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स को हैप्पी पेरेंट्स डे भी कहा जाता है।
इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में 1994 से हुई थी। इसके बाद से दुनिया के बाकि देश भी इस लिस्ट में शामिल हुए। वहीं भारत और अमेरिका में जुलाई के आखिरी रविवार को अभिभावक दिवस मनाया जाता है।
हर बच्चे के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। ग्लोबल डे ऑफ पेरेंट्स या पेरेंट्स डे के इस मौके पर अपने माता पिता को जरुर विश करें और उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं।

मुफ्त में सिर्फ मां-बाप का प्यार मिलता है
इसके बाद दुनिया में हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
Happy Parents Day

जिसने मां-बाप को ही अपना खुदा माना,
उसने हक़ीक़त में इस दुनिया को जाना।
Happy Parents Day

माँ बाप का हाथ पकड़कर रखिये,
लोगों के पांव पकड़ने की जरूरत नहीं पडेगी।
हैप्पी पेरेंट्स डे

फूल कभी दो बार नहीं खिलते,
जन्म कभी दोबार नहीं मिलते,
मिलने को तो हजारो लोग मिल जाते हैं पर,
हजारों गलतियां माफ़ करने वाले माँ बाप नहीं मिलते।
हैप्पी पेरेंट्स डे

औलाद को इंसान बनाने की फिक्र में माँ बाप को मरने की भी फुर्सत नहीं मिली।
हैप्पी पेरेंट्स डे

अपनों के दरमियां सियासत फ़िजूल है,
मक़सद न हो कोई, तो बग़ावत फ़िजूल है,
रोज़ा, नमाज़, सदक़ा-ऐ-ख़ैरात या हो हज,
माँ बाप खुश ना हों तो, सारी इबादत फ़िजूल है।
Happy Parents Day

भूलना नहीं पिता का प्यार,
न भूलना मां का दुलार,
जिसने हमको जीवन दिया
सदा करना उनका सत्कार।
हैप्पी पेरेंट्स डे

अजीज भी वो है, नसीब भी वो है,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है।
उनकी दुआओं से चलती है जिंदगी क्योंकि
ख़ुदा भी वो है और तक़दीर भी वो है।
Happy Parents Day



Click it and Unblock the Notifications
