Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
International Labour Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर भेजें ये संदेश
1 मई का दिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मई महीने की पहली तारीख दिन दुनियाभर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है।
भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने चेन्नई में की थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मजदूर दिवस 1 मई 1886 में मनाया गया था।
भारत में लेबर डे को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे भी कहा जाता है। आज ही के दिन दुनिया के मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को 8 घंटे में तब्दील किया गया था।
इस दिन कई देशों में मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया जाता है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण और उसकी तरक्की में मजदूर वर्ग एक अहम भूमिका निभाता है। 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर ये संदेश भेजें और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद कहें।

सो जाता है फुटपाथ पे अखबार बिछा कर,
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

अमीरी में अकसर अमीर अपनी सुकून को खोता हैं
मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता हैं
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

अगर इस जहाँ में मजदूर का न नामों निशाँ होता,
फिर न होता हवामहल और न ही ताजमहल होता।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं!

किसी को क्या बताये कि कितने मजबूर हैं हम
बस इतना समझ लीजिये कि मजदूर हैं हम
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।

हाथों में लाठी है,
मजबूत उसकी कद-काठी है,
हर बाधा वो कर देता है दूर
दुनिया उसे कहती हैं मजदूर,
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications