Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इडली के नए अवतार ने लोगों को किया हैरान, आइसक्रीम आकार की इडली की हर कोई कर रहा है तारीफ
साउथ इंडियन डिश इडली ना केवल साउथ बल्कि पूरे देश में पॉपुलर है। इडली हेल्दी डिश है। इडली को गरमा गरमा सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। इडली अक्सर गोल आकार की होती है। वहीं सोशल मीडिया पर इडली फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो देखकर हर कोई हैरान है। वायरल फोटो में इडली आइसक्रीम के शेप की है। आइसक्रीम शेप इडली की फोटो देखने के बाद लोग इस पर अपना रिएक्शन दे रहे है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर लोग आइसक्रीम इडली बनाने की रेसिपी भी शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि यह वायरल फोटो बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। रेस्टोरेंट में इडली को नया आकार दिया गया है ताकि इडली को सांभर के साथ आसानी से खाया जा सके। आइसक्रीम इडली को सांभर और चटनी के साथ खाते हुए हाथ लगाने की जरुरत नहीं होगी। रेस्टोरेंट के इस अविष्कार की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- न्यू अवतार ऑफ इडली
Innovative food technology of how the Idli got attached to the Ice cream stick.
— Mahendrakumar (@BrotherToGod) September 30, 2021
Bengaluru and it's food innovations are always synonymous!@vishalk82 pic.twitter.com/IpWXXu84XV
इडली खाने के फायदे
साउथ इंडियन डिश इडली चावल और उड़द की दाल से बनाई जाती है। इडली में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इडली को डिनर, लंच और नाश्ते में भी सकते हैं।
Innovative food technology of how the Idli got attached to the Ice cream stick.
— Mahendrakumar (@BrotherToGod) September 30, 2021
Bengaluru and it's food innovations are always synonymous!@vishalk82 pic.twitter.com/IpWXXu84XV
लो कैलोरी- इडली को भाप में पकाया जाता है जिसकी वजह से इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। इडली में ना कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है ना ही सैचुरेटेड फैट। ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी के मरीजों के लिए इडली काफी फायदेमंद है।
एमिनो एसिड और फाइबर
इडली में एमिनो एसिड पाया जाता है। एमिनो एसिड मानव शरीर के लिए बहुतही आवश्यक होता है। एमिनो एसिड के अलावा इडली में फाइबर पाया जाता है। फाइबर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।



Click it and Unblock the Notifications
