Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ऋषि सुनक की पत्नी और नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ हैरान करने वाले फैक्ट्स
ब्रिटेन के नई प्रधानमंत्री भारतवंशी ऋषि सुनक की पत्नी भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सिर्फ इस वजह से नहीं कि वो प्रधानमंत्री की पत्नी है, उनके ट्रेंड करने की अलग वजह हैं। अक्षता मूर्ति भारतीय अरबपति नारायण मूर्ति की बेटी हैं, जो देश के सबसे प्रसिद्ध और बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। अरबों की संपत्ति की मालकिन,अक्षता मूर्ति तब सुर्खियों में आईं जब इस साल की शुरुआत में ये सामने आया कि उन्हें गैर-अधिवास का दर्जा प्राप्त है, जिसका मतलब है कि उन्हें यूके के बाहर से अपनी कमाई पर कोई कर नहीं देना पड़ता है। बाद में वह अपनी विश्वव्यापी आय पर ब्रिटेन के करों का भुगतान करने के लिए सहमत हो गई। आइये जानते हैं अक्षता मूर्ति के बारें में कुछ अहम बातें-

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
42 साल की अक्षता मूर्ति एक फैशन डिजाइनर है। उन्होंने अपना खुद का फैशन लेबल, अक्षता डिज़ाइन्स शुरू किया हुआ है। उन्होंने 2011 में अपना पहला संग्रह लॉन्च किया। अपने डिजाइन बनाने के लिए दूरदराज के भारतीय गांवों में कलाकारों के साथ काम किया।

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
मूर्ति की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वो न्यू एंड लिंगवुड के निदेशक है। जो पुरुषों के कपड़े बेचने की कंपनी है।

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसके पास इंफोसिस में 0.9% हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग £700m है।

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की मुलाकात कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी. इसके बाद साल 2009 में दोनों ने बेंगलुरु में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। उन दोनों की दो बेटियां हैं। दोनों की बेटियों के नाम कृष्णा और अनुष्का सुनक है।

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
अक्षता मूर्ति ने साल 2022 में इंफोसिस कंपनी से 26 करोड़ का लाभांश मिला। जिसका प्राइस 5,956 करोड़ रुपये है।

अक्षता मूर्ति के बारे में कुछ फैक्ट्स
अक्षता की एक उद्यम पूंजी फर्म, कैटमारन वेंचर्स के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध हैं, जिसे उनके पिता द्वारा स्थापित किया गया था, और मूर्ति को कंपनी हाउस में डिग्मे फिटनेस के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जो एक हाईृएंड जिम चेन है।



Click it and Unblock the Notifications
