Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
International Kissing Day: जानिए इसका इतिहास और मजेदार परंपराएं
प्यार की अभिव्यक्ति के लिए किस करना यकीनन एक बेहतरीन तरीका माना जाता है और आज का दिन यानी 6 जुलाई प्रेम की इस अभिव्यक्ति को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा दिन है। 6 जुलाई को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल किसिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप भी कई तरीकों से किसिंग करके इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं। वैसे क्या आपको पता है कि इंटरनेशनल किसिंग डे की शुरूआत कब और कैसे हुई। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इंटरनेशनल किसिंग डे के इतिहास व इससे जुड़ी परंपराओं के बारे में बता रहे हैं-

ऐसे हुई शुरूआत
इंटरनेशनल किसिंग डे वास्तव में ब्रिटेन से शुरू हुआ, जिसे बाद में दुनिया भर में अपनाया गया। इसकी शुरूआत साल 2006 में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ कपल्स के बीच ही नहीं, बल्कि सोसाइटी में किसिंग के महत्व को समझाना था। एक रिसर्च से पता चला था कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 5 प्रतिशत लोग सप्ताह में कम से कम 31 बार लिप लॉक करते हैं। इस रिसर्च के आधार पर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस करना प्रेम व अपनत्व की अभिव्यक्ति के लिए कितना जरूरी है।

जानिए महत्व
आमतौर पर जब किस करने की बात होती है तो हम कपल्स किस या लिप लॉक के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। यह प्रेम की अभिव्यक्ति का एक तरीका है और वह किसी से भी संबंधित हो सकता है। रोमांटिक किस अन्य किस की तरह एक चुंबन का एक प्रकार है। इसके अलावा, गालों पर किस करने की परंपरा दुनिया में बेहद पुरानी है। माता-पिता व बच्चे अपने प्यार को दर्शाने के लिए अक्सर एक-दूसरे के गालों पर किस करते हैं। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि किसिंग हमारी सोशल बॉन्डिंग को मजबूत करती है और इंटरनेशनल किसिंग डे इसी बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करने का एक जरिया है।

टाइमलाइन
किसिंग की टाइमलाइन में कई वर्जन है। सबसे लोकप्रिय शोध और सिद्धांत बताते हैं कि यह लगभग 1500 ईसा पूर्व शुरू हुआ और फिर 326 ईसा पूर्व में सिकंदर के समय में इसका विस्तार हुआ। हालांकि, यह एक्ट मध्य युग में दुनिया के कुछ हिस्सों में भी विवादास्पद हो गया। उदाहरण के तौर पर, ऐसा माना जाता है कि Pope Clement V ने किस करने से मना किया, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे वह अपवित्र कृत्यों के लिए नेतृत्व करेंगे।

ऐसे करते हैं सेलिब्रेट
यूं तो इंटरनेशनल किसिंग डे पूरे विश्व में मनाया जाता है, हालांकि अलग-अलग देशों में इसे सेलिब्रेट करने का तरीका अलग है। उदाहरण के तौर पर, फ्रेंच में लोग एयर किस करना अधिक पसंद करते हैं। वहीं, ग्रीक और इटालियंस में अधिक पैशनेट तरीके से किस की जाती है। यहां पर पुरूष व महिलाएं सीधे लिप्स पर किस करना पसंद करते हैं। इसलिए, अगर आप यहां पर है तो लिप किस पर नाराज ना हों, क्योंकि यह उनकी संस्कृति है। इसके अलावा, पैसिफिक आईलैंड में एस्किमो किस करने का चलन है, यह एक ऐसी किस है, जो सामान्य से काफी अलग है। इस परंपरा में लोग एक-दूसरे को नाक पर रब करते हुए अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह यकीनन किस करने का एक बेहद ही क्यूट तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
