Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
International Women's Day 2023: इस खास थीम और रंग के साथ मनाया जाएगा 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'
महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ है। इसके विकास में औरतों का योगदान सबसे बड़ा होता है। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है मगर उसके प्रतिफल में कुछ खास लाभ नहीं मिलता है। देश ही नहीं, विदेशों में भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ा। आप सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में महिलाओं के उत्थान, बेहतरी और उनके सम्मान के लिए हर तरह की कोशिशें की जा रही हैं। एक वक्त ऐसा था जब महिलाओं के बारे में सोचा भी नहीं जाता था मगर वर्तमान समय में काफी अंतर आया है। आज यही समाज महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित कर रहा है। औरतें के लिए इस स्थान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। इस लेख के माध्यम से जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व आदि के बारे में। साथ ही जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या है।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?
सबसे पहले अमेरीका की महिलाओं ने 28 फरवरी 1909 को महिला दिवस मनाया था। साल 1908 में, अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने न्यूयोर्क में गारमेंट्स वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के उद्देश्य से इस दिन को चुना था। रुसी महिलाओं ने भी 28 फरवरी को ही पहली बार महिला दिवस मनाया था।
अब हर साल 8 मार्च को International Women Day के तौर पर मनाया जाता है। 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के पीछे रुसी क्रांति भी एक कारण है। गौरतलब है कि साल 1917 में हुई रुसी क्रांति के समय में महिलाओं ने रोटी और शांति (Bread and Peace) के नाम से भूख हड़ताल की थी। इसके परिणामस्वरूप वहां के क्रूर शासक निकोलस को अपनी राजपाट छोड़ना पड़ा। इस घटना के बाद ही रूस की अंतरिम सरकार ने द्वारा वहां की महिलाओं को मत देने का अधिकार दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम और रंग
आधी आबादी के सम्मान में मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए हर साल एक विशेष थीम रखी जाती है। साल 1996 से International Women Day को खास थीम के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही है। 1996 में इंटरनेशनल विमेंस डे की थीम थी जश्न और भविष्य के लिए योजनाएं। इसके बाद हर साल नयी थीम के साथ इस दिन को मनाया जाता है। इस साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी' (EmbraceEquity)‘ है। वहीं बैंगनी ,सफ़ेद ,हरा इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य
अब देश विकसित हो या विकासशील, सभी महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस दिन सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास में महिलाओं के योगदान की सराहना के लिए वैश्विक स्तर जश्न मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ा इतिहास जानना भी जरूरी है। महिलाओं ने अपने खुद के ही अधिकार पाने के लिए समय-समय पर बड़े आंदोलन किये। सबसे पहले महिला दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य था महिलाओं को मतदान का अधिकार देना लेकिन समय के साथ इसके उद्देश्य और इसकी महत्ता का विस्तार हुआ।
साल 1975 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस को मनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद से ही तकरीबन सभी देशों में 8 मार्च का दिन International Women Day के तौर पर मनाया जाने लगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
