Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
International Women's Day: इन तोहफों के साथ महिलाओं का दिन बना दें खास
Best International Women's Day Gifts 2023: एक तोहफे की मदद से आप सामने वाले के प्रति अपने आभार को व्यक्त कर सकते हैं और उनके प्रयासों का सम्मान कर सकते हैं। लेकिन एक अच्छा तोहफा चुन पाना आसान नहीं होता। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप जिस महिला को तोहफा देने के बारे में सोच रहे हैं हो सकता है उसके पास पहले से ही वो सभी चीजें मौजूद हों। मगर आप ये ध्यान रखें कि तोहफा छोटा हो या बड़ा अगर वो प्यार और अपनेपन के साथ दिया जाए तो यादगार बन जाता है।

आपके जीवन में कदम कदम पर अलग अलग मौकों पर अलग अलग भूमिका में महिलाओं ने आपका साथ निभाया है। चाहे वो आपकी दोस्त, मम्मी, दादी, बहन, पत्नी, बेटी या ऑफिस में काम करने वाली सहकर्मी ही क्यों न हो। आप 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस के मौके पर उन्हें कुछ अच्छा गिफ्ट करके उनके बेशकीमती योगदान की सराहना कर सकते हैं। आज आपके लिए कुछ ऐसे ही गिफ्ट ऑप्शन लेकर आए हैं जो आपकी खोज को थोड़ा आसान बना देंगे।

ऑनलाइन मिलेंगे कई विकल्प
इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर आपको ऑनलाइन कई गिफ्ट मिल जाएंगे और कई साइट्स इनपर अच्छे डिस्काउंट भी देती है। आप यहां कुछ अच्छा ढूंढ सकते हैं। आप जिस खास महिला को तोहफा देना चाहते हैं उनके लिए ज्वेलरी, फोटो फ्रेम्स, डिज़ाइनर लैंप, चॉकलेट आदि खरीद सकते हैं।

हैंडमेड बेकिंग किट
आप विमेंस डे के मौके पर हैंड-कार्व्ड बेकिंग किट दे सकते हैं। चाहे आपकी वाइफ हो या फिर बहन उन्हें ये तोहफा जरूर पसंद आएगा। अगर आपकी पेंटिंग अच्छी है तो आप कप केक के कवर को अलग अलग रंगों में पेंट करके दे सकते हैं। आप इसके साथ ही कुकरी बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप केक डेकोरेशन का सामान भी इसके साथ दे सकते हैं। इन सब चीजों को सैलोफिन में कवर करके और उसके अंदर एक छोटा सा लेटर भी लिख दें।

शॉपिंग बैग्स
आपकी गर्लफ्रेंड, पत्नी या बहन को शॉपिंग करने का बहुत शौक है या फिर वो ट्रेवल करना पसंद करती हैं तो आप उन्हें मल्टी-पर्पस बैग गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो कॉस्मेटिक को रखने वाला एक कंटेनर या पाउच आप दे सकते हैं।

आप तैयार करें ब्रेकफास्ट
इस खास मौके पर आप घर की सभी औरतों के लिए खुद नाश्ता तैयार करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इसके साथ आप उन्हें खूबसूरत फूल देकर उनका दिन बना दें।

फोन ऐसेसरीज
आप फोन से जुड़े ऐसेसरीज गिफ्ट में देने के बारे में सोच सकते हैं। आप तरह तरह के मोबाइल कवर के अलावा फोन रखने वाला छोटा पाउच भी दे सकते हैं जो हमेशा उनके करीब रहेगा।

गिफ्ट वाउचर
आप अगर खुद उनके लिए कुछ भी पसंद नहीं कर पा रहे हैं तो ये फैसला उनपर ही छोड़ दें। आप उन्हें गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। आप किसी स्पा और ब्यूटी से जुड़ा वाउचर भी तोहफे में दे सकते हैं। वो उस वाउचर कार्ड से अपनी पसंद का सामान या सर्विस खुद ही ले लेंगी।

ऑफिस डेस्क के लिए कुछ खास
यदि आप छोटा सा प्लांट, भगवान की मूर्ति या इस तरह का कोई गिफ्ट देते हैं तो वो उन्हें अपने ऑफिस डेस्क पर भी रख सकती हैं।

पर्सनलाइज़्ड कुशन कवर या मग
आप उनके ही सिग्नेचर किए हुए मग को गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए कृष्ण कवर तैयार करवा सकते हैं जिनपर उनके लिए कुछ खास लिखा हो या कोई तस्वीर बनी हो।



Click it and Unblock the Notifications