Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोनू सूद, मौनी रॉय और टॉप Influencers ने मिलकर मनाई जोश एप की पहली एनिवर्सरी, लॉन्च किया #EkNumber चैलेंज
भारत के बेहतरीन शॉर्ट वीडियो के तौर पर 'जोश एप' ट्रेंड सेट कर चुका है। इस एप ने पिछले एक साल में भरपूर कंटेंट और लेटेस्ट ट्रेंड से ऑडियंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जोश एप शानदार तरीके से अपना एक साल पूरा कर रहा है और अपने यूजर्स को जश्न मनाने के कई सारी वजह भी दे रहा है। इस वक्त शॉर्ट वीडियो एप के मार्केट में जोश एप सबसे अच्छा माना जा रहा है और पहले पायदान पर बना हुआ है। इस समय जोश एप के यूजर्स में देश के टॉप स्टार्स और Influencers शामिल हैं।

अलग अलग वैरायिटी का कंटेंट देने के मामले में जोश एप सबसे आगे है। ये रोजाना अपने ऑडियंस तक लगभग 2 बिलियन वीडियो पहुंचा रहा है। इस एप पर 20 हजार से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर को मैनेज करने के लिए एक शानदार टीम मौजूद है। अपने फ्रेश और अलग तरह के कंटेंट की वजह से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खास पहचान बनाए हुए है। एक साल के कम समय में ही इस एप ने ढेर सारे जरूरी काम भी किए हैं। देश जब सबसे कठिन समय से गुजरा तब #BlueWarrior के साथ जोश एप सबसे बड़े सेलिब्रिटी और ब्रांड से जुड़ा। जोश एप हमेशा ही नए आईडिया और अलग तरह के क्रिएटिव काम में एक कदम आगे ही रहा है।

#EkNumber चैलेंज
साल 2021 के अगस्त महीने में जोश एप एक साल पूरे करने जा रहा है और इस उपलब्धि पर शानदार जश्न की पूरी तैयारी है। इस मौके पर जोश एप लेकर आया है बेहद खास चैलेंज जिसका नाम है #EkNumber, आपको बता दें कि इस चैलेंज की अगुआई करने वाले हैं भारत के टॉप Influencers और देश के दो मशहूर सितारे- मौनी रॉय और सोनू सूद। जोश का कैंपेन 17 अगस्त से शुरू हो चुका है तो वहीं #EkNumber चैलेंज की शुरुआत 20 अगस्त से होने जा रही है। इसमें डांस, फैशन, खाना, कॉमेडी और फिटनेस, सभी कैटेगरी को शामिल किया गया है।
सोनू सूद और मौनी रॉय इन पांच कैटेगरी में इस चैलेंज को आगे लेकर जाएंगे जहां उन्हें साथ मिलेगा जोश एप की आठ भाषाओं के ढेरों टॉप Influencers का। इन Influencers में शामिल हैं फैज़ू, समीक्षा, इशान, मधुरा और शादान, रूही सिंह, KPY बाला, किंग्स युनाईटेड सुरेश जैसे सितारे जो ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। ये सभी Influencers मिलकर जोश एप पर आने वाले 120 प्रतिभाशाली लोगों का चयन करेंगे जो 10 दिन के #EkNumber चैलेंज को अपने अनोखे कंटेंट के दम पर जीतेंगे।
जोश के यूजर्स अपने #EkNumber वीडियो अपलोड करने के लिए इस्तेमाल करें ये हैशटैग-
#EkNumber
#EkNumberDanceStar
#EkNumberFashionStar
#EkNumberFoodStar
#EkNumberComedyStar
#EkNumberFitnessStar
अपने #EkNumber चैलेंज के वीडियो यहां अपलोड करें।
अब आपके मन में इस चैलेंज में मिलने वाले ईनाम को लेकर सवाल तो होगा ही। तो आपको बता दें कि इस मुकाबले को जीतने वाले प्रतिभागी को मिलेगा JOSH ALL STARS का हिस्सा बनने का मौका और साथ ही भारत का अगला एक नंबर कंटेंट क्रिएटर बनने का सुनहरा अवसर। इतना ही नहीं, विजेताओं को 50 हजार रूपये तक की ईनामी राशि और टॉप स्टार्स और उनके रोल मॉडल से मिलने का मौका भी मिलेगा। जोश की पहली एनिवर्सरी को और धमाकेदार बनाने के लिए ये वीडियो एप 'Ek Number' म्यूजिक वीडियो के साथ आया है जिसमें यूजर्स क्लिंटन सेरेजो और बियांका गोमेज ने 'जोश में आजा' पर रैप किया है।
सुनिए #EkNumber जोश एनिवर्सरी मिक्स यहां।
इसके अलावा, जोश ने आपके इस अनुभव को और भी मजेदार बनाने के लिए एक IG फिल्टर लॉन्च किया है!
इस चैलेंज के बारे में और जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।



Click it and Unblock the Notifications
