Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी: भारत इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है काइट-फेस्टिवल
इस बार 15 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति अपने अलग-अल रूपों के साथ काफी खुशी और उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। देश में ही मकर संक्रांति को कई अलग अलग नामों और पंरपराओँ के साथ मनाया जाता है। कहीं पोंगल तो कही उत्तरायण, बिहू और लोहड़ी नाम से देश के विभिन्न हिस्सों में लोग मनाते हैं। साल की शुरूआत में होने वाला ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी, सरसों का साग और मक्के की रोटी नई फसल की शुरूआत को लेकर ये फेस्टिवल मनाया जाता है। भारत के दक्षिणी राज्यों में अतिथि भोज नौका दौड़, नृत्य के साथ प्रमुखता से ये त्योहार मनाते हैं। मकर संक्रांति पर सबसे अधिक मोह लेने और आनंद वाली चीज होती है वो है पतंगबाज़ी। पतंगबाज़ी देश के कई राज्यों में काफी उत्साह के साथ की जाती है। यहां पर जानते हैं कि भारत के वे कौन कौन से राज्य है जहां पर पतंगबाज़ी को लेकर काफी ज्यादा क्रेज देखा जाता है। साथ ही मकर संक्रांति पर काइट फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है-
आप को बता दें कि हर साल मकर संक्रांति आमतौर पर 14 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के आधार पर मकर संक्रांति रविवार, 15 जनवरी, 2023 को पड़ेगी।

गुजरात का अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव
देश के गुजरात, राजस्थान, समेत पंजाब में भी मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाई जाती है।
गुजरात में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव मनाया जाता है। यहां होने वाला महोत्सव इंटरनेशनल लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेने के लिए देश-विदेश से पतंगबाज़ यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको हर तरह, हर डिजाइन की पतंग आसमान में दिखाई देगी। मकर संक्रांति त्योहार से महीनों पहले यहां पर पतंग बनाने का काम शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति के दिन सरकारी अवकाश होता है, इसलिए हर कोई बिना किसी टेंशन के पतंगबाजी में हाथ आजमाता है। गुजरात के कई शहर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं
अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव अहमदाबाद में मनाया जाता है। ये उत्सव साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद पुलिस स्टेडियम में मनाया जाता है, जहां पर हजारों पतंगबाज़ अपनी-अपनी पतंगों के साथ कलाकारी दिखाते हैं।

जयपुर काइट फेस्टिवल
जयपुर में इस दिन काइट फेस्टिवल काफी हर्षोंल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। मकर संक्रांति पर जयपुर का आसमान इस दिन रंग-बिरंगी पतंगों से भऱ जाता है। तीन दिन होने वाला ये उत्सव जयपुर के पोलो ग्राउंड में उद्घाटन के साथ शुरू किया जाता है। इस दौरान पतंगबाजी प्रतियोगिता भी आयोजित होती है।

पंजाब में कैसे सेलिब्रेट करते हैं पतंगबाजी
पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड में अक्सर लोहड़ी फेस्टिवल के दिन पंतग उड़ाते हीरो को दिखाया जाता है, यहां हीरोइन छत पर आकर उसकी चरखी को पकड़कर प्यार भरे इशारे करती हैं। बॉलीवुड में पंजाब में पतंगबाजी दिखाने के बाद से यहां पर इसका क्रेज बढ़ गया है। पंजाब में भी अब लोहड़ी के दिन पतंगें उड़ाई जाती हैं।

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ-
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का रिवाज आपकी हेल्थ से भी जुड़ा हुआ है। जो लोग जाड़ों में भी धूप में जाना पसंद नहीं करते हैं वो भी पतंग उड़ाने की खुशी में अपनी छतों और घर के आसपास के पार्को में जाते हैं, जिससे उनको विटामिन डी धूप से मिल जाता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है, खासतौर से सर्दियों के मौसम में।



Click it and Unblock the Notifications