Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए हर साल क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
जिस तरह 8 मार्च का दिन दुनिया की हर महिला के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हुए विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को प्रकट किया जाता है। ठीक उसी तरह 19 नवंबर का दिन हर पुरूष के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों से संबंधित स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सकारात्मक पुरुषत्व को बढ़ावा देने पर भी केंद्रित है। पुरूषों के लिए यह दिन कई मायनों के लिए बेहद खास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन की शुरूआत कैसे हुई। अगर नहीं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इसकी शुरूआत व महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं-

कुछ यूं हुई शुरूआत
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमेशा से 19 नवंबर को ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस नहीं मनाया जाता था। बल्कि इसकी शुरूआत में 7 फरवरी के दिन इसे सेलिब्रेट किया गया था। पहला अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 7 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा मनाया गया था। हालांकि, इस दिवस को मनाने के बारे में एक साल पहले ही सोच लिया गया था। पुरूषों के लिए एक खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए पुरूषों ने 1960 के दशक से ही आंदोलन करना शुरू कर दिया था। कई पुरुष चाहते थे कि 23 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाए, क्योंकि उनकी इच्छा थी कि जिस तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में जाना जाता है, ठीक उसी तरह 23 फरवरी का दिन लोग अंतर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस के रूप में मनाएं। हालांकि, 23 फरवरी का ऐतिहासिक महत्व सीमित था, इसलिए उस दिन अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस नहीं मनाया गया। बाद में यह निर्णय लिया गया कि यह आयोजन हर साल 19 नवंबर को मनाया जाएगा।
वहीं अगर भारत में इस दिन के सेलिब्रेशन की बात हो तो वह साल था 2007, जब देश में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया गया। उसके बाद से ही हर साल इस दिन को देशभर के पुरूषों को समर्पित किया जाता है।

कई मायनों में है महत्वपूर्ण
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस कई मायनों में समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दुनिया भर में स्त्रियों की तरह कई पुरूषों को लैंगिक असमानता के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह दिन दुनिया भर में लिंग अंतर को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इस दिन लैंगिक भेदभाव को खत्म करने और लैंगिक समानता पर भी जोर दिया जाता हैं। यह खास दिन पूरी तरह से दुनिया भर के सभी पुरुषों के लिए समर्पित है। इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए समाज में पुरुषों द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला जाता है और इस दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2020 का यह है थीम
हर साल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस को मनाने और इसे हर बार एक खास तरह से सेलिब्रेट करने के लिए एक खास थीम तय की जाती है। ताकि पुरूषों से संबंधित किसी एक समस्या या विषय पर पूरे विश्व का ध्यान केन्द्रित किया जाए। अगर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2020 के थीम की बात हो तो इस बार का विषय 'पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर स्वास्थ्य' है।
बोल्डस्काई की पूरी टीम विश्व भर के सभी पुरूषों को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की बहुत शुभकामनाएं देती है और उनके बेहतर स्वास्थ्य और जीवन में खुशहाली की कामना करती है। Happy International Men's Day



Click it and Unblock the Notifications