Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Lunar New Year 2022: जानें इस साल क्या है ख़ास और इस दिन से जुड़ी मान्यताएं
दुनिया भर के करीब 2 अरब लोग लूनर नए वर्ष का उत्सव मनाते हैं। इस लूनर नए वर्ष को चीनी नव वर्ष या वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। इसे समृद्धि और नई उमंगों की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। लूनर नववर्ष हर वर्ष अलग अलग तारीखों पर पड़ता है और इस वर्ष यह 1 फरवरी से शुरू होगा। चीनी नए वर्ष को बेहद उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। तो चलिए जानते है लूनर नव वर्ष के बारे में।

कहां और कब से होगी लूनर नववर्ष के जश्न की शुरुआत
लूनर नववर्ष मुख्यतः पूर्वी एशियाई देशों में मनाया जाता है। चीन के साथ साथ वियतनाम, दक्षिण कोरिया, उत्तरी कोरिया और मंगोलिया में भी पूरे उत्साह और परम्पराओं के साथ मनाया जाता है। इस साल यह नववर्ष उत्सव 31 जनवरी की संध्या से शुरू होगा और अगले 16 दिनों तक यानी 15 फरवरी तक चलेगा। इस उत्सव को समृद्धि, सौभाग्य और परंपरा का द्योतक माना जाता है।

इस जानवर के चरित्र से जुड़ा है इस बार का लूनर वर्ष
प्रत्येक लूनर नव वर्ष जानवरों पर आधारित 12 राशि चक्रों में से किसी एक से जुड़ा होता है - जिनका अपना अलग चरित्र लक्षण होता है। इस बार यह टाइगर का साल होने वाला है। बाघ सभी जानवरों के राजा के रूप में जाना जाता है, और जानवरों के चीनी राशि क्रम में तीसरे स्थान पर है। यदि आप निम्नलिखित चीनी वर्षों में पैदा हुए हैं तो आप टाइगर साइन हैं: 1902, 1914, 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022। टाइगर के लूनर वर्ष में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व साहसी, मुखर, नेतृत्व और ध्यान आकर्षण करने वाला होता है। पिछले साल का लूनर वर्ष बैल की राशि से जुड़ा था।

उत्सव और परम्पराएं
लूनर नववर्ष के उत्सव के लिए लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और अपने घर में खुशियों और गुड लक का स्वागत करते हैं। चीन के इतिहास और परंपरा में लाल रंग का बहुत विशेष महत्व है इसलिए घरों में लाल रंग की सजावट लगाईं जाती हैं, बच्चों को लाल रंग के कपड़े पहनाये जाते है और लाल लाइट्स से घरों को रौशन किया जाता है। इस उत्सव में परिवार और दोस्त आपस में मिलते हैं, एक दूसरे को बधाईयाँ और तोहफे देते हैं और सभी मिलकर पटाखें जलाते हैं। मान्यता है कि चीन में 14 सदी ईसापूर्व के समय एक निआन नामक राक्षस का आतंक था। चीनवासियों को पता चला कि उस राक्षस को लाल रंग और शोर से डर लगता है। उन्होंने लाल राग की रोशनी और पटाखों के शोर से ही उस राक्षस को हराया और उत्सव मनाया और तभी से लूनर नववर्ष का उत्सव मनाया जाता आ रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
