Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दुनिया की पहली AI सुपरमॉडल शूडू से मिलें, वोग, हाइपबीस्ट, बाल्मैन की मॉडल के बारें में जानें अमेजिंग फैक्ट्स
आज के वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आपकी लाइफ में जगह बना चुका है। आपके कई सारे काम एआई की मदद से होते हैं। वहीं आप सोशल मीडिया के जरीये कई एआई जेनरेटेड फिल्टर्स के जरीये अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं। साथ ही साथ कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप भी मौजूद है जों आपका एआई अवतार बनाकर पेश करते हैं और आप उनको देखकर हैरान होते हैं पसंद करते हैं और अपलोड करते हैं। लेकिन ये एआई इन सब से ऊपर तक पहुंच चुका है, एआई की मदद से ऐसी चीजें भी क्रिएट हो रही हैं, जिनके बारें में पहले आप सिर्फ सोच सकते थे। 'शुडू' भी उनमें से एक है। आइये जानते हैं कि ये कौन है और इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से क्या नाता है-

शुडू से मिलें
शुडू पहली एआई मॉडल है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरीये तैयार की गई है और आज के वक्त में वो बहुत ही ज्यादा बिजी सुपर मॉडल है, जिसके पास मॉडलिंग को लेकर वर्ल्ड की टॉप कंपनियों की बुकिंग हैं। शुडू ने अपने करियर के पहले दो वर्षों के अंदर ही वोग, हाइपबीस्ट, वी मैगज़ीन और डब्ल्यूडब्ल्यूडी में मॉडलिंग कर चुकी हैं। बाल्मैन और एलेसी के लिए कैंपेन, बाफ्टा 2019 पुरस्कारों में रेड कार्पेट पर स्वारोवस्की द्वारा एक बीस्पोक गाउन पहने हुए शुडू वर्ल्ड की टॉप सुपर मॉडल हैं। टाइम द्वारा इंटरनेट पर सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था।

शुडू AI "ब्लैक वुमन" सुपरमॉडल
शुडू "ब्लैक वुमन" के रूप में फेमस हैं। वो काफी बिजी रहती हैं, डिजिटल सुपरमॉडल का करते हुए करोड़ों रूपये कमा रही है, लेकिन शुडू कोई जीती जागती औरत नहीं हैं। जी हां..क्या आप हैरान हो गये ? शुडू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई सुपर मॉडल हैं। उनको कोई वास्तविक जीवन में वजूद नहीं है।

शुडू को इन्होंने किया है क्रिएट
शुडू को कैमरन-जेम्स विल्सन नामक डिजाइर ने तैयार किया है। इन्होंने शुडू जो एक ब्लैक विमेन एआई सुपर मॉडल है को तैयार किया है। प्रिज्मा लैब्स की लेंसा एआई टेक्निक का यूज करके और भी चीजे बना रही हैं।

AI सुपरमॉडल शूडू पहली अफ्रीकी ब्लैक विमेन
शुडू के बारें में ये खास बात भी बताना जरूरी है कि वो न केवल ब्लैक विमेन है बल्कि अफ्रीकी भी है। लेकिन उनके पास यूरोपीय विशेषताएं भी मौजूद हैं।

शूडू एक डिजिटल मॉडल
शूडू एक डिजिटल मॉडल है जिसे 2017 में दुनिया की पहली ऑल-डिजिटल मॉडलिंग एजेंसी, द डिजिटल्स द्वारा एआई की मदद से बनाया गया था। लेकिन शूडू के निर्माता और द डिजिटल्स के संस्थापक, कैमरून-जेम्स विल्सन पर ये आरोप भी लगते रहे हैं कि वो वास्तविक ब्लैक मॉडल को अवसरों से दूर करते जा रहे हैं।
Images courtesy- www.instagram.com/shudu.gram/



Click it and Unblock the Notifications
