Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
National girl child day: बॉलीवुड फिल्में जो लड़कियों के मुद्दों पर प्रकाश डालती है
Pulse
oi-Staff
By Asma Fatima

आज भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। अपने देश में लड़कियों के साथ लैंगिक असमानता और भेवभाव के खिलाफ 24 जनवरी को हर साल ये दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार लड़कियों के अधिकारों को लेकर कई काम कर रही है। वहीं भारतीय सिनेमा में भी गर्ल चाइल्ड के उपर कई मूवी बनाई है, साथ ही ये दिखाने की कोशिश की लड़कियां किसी भी तरह से लड़कों से पीछे नहीं हैं, बल्कि उनसे दो कमद आगे ही हैं, आइये जानते हैं कुछ बॉलीवुज फिल्मों के बारें में जिसमें लड़कियों के सम्मान, गरिमा और बहादुरी, उनकी मेहनत को दर्शाया गया है।
दंगल

ये फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म थी,जिसने चीन में भी रिकॉर्ड कॉयम किया था। इस फिल्म में भारतीय महिला पहलवान गीता फोगट और बबीता कुमारी के जीवन को दर्शाया गया है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने दोनों की भूमिकाएं निभाई हैं। गीता और बबीता बचपन ज़ायरा वसीम और सुहानी भटनागर ने निभाया है। आमिर खान ने इस फिल्म के जरीये हर भारतीय जिनकी बेटियां है, ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि लड़कियां लड़को से कम नहीं है।
हाइवे

देश में लाखों लड़कियां ऐसी हैं जो घरों में ही बाल यौन शोषण का शिकार होती हैं। इसमें चाहे निचला तबका हो या हाई क्लास सोसाइटी वाले लोग, शामिल है। पारिवारिक दबाव, समाज की रूसवाई के कारण लोग बच्चियों के साथ हुए शोषण पर आवाज नहीं उठाते। फिल्म हाईवे के जरीये इम्तियाज अली भारत में इस मुद्दे को बहुत ही मजबूती के साथ पेश किया। आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका इसमें निभाई थी।
सीक्रेट सुपरस्टार

एक रूढ़िवादी पिता और एक ऐसी मां जो अपनी बेटी को आसमान छूने के सपने दिखाती है और खुद की पहचान के लिए हिम्मत दिलाती है। अद्वैत चौहान की इस फिल्म में, इंसिया, अपने पिता के कई प्रतिबंधों के बावजूद, अपने गाने के शौक को पूरा करती है।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

ये फिल्म साल 2020 में आई थी, जिसे शरण शर्मा ने निर्देशित और करण जौहर प्रोड्यूस किया था। जो युद्ध में भारत की पहली महिला वायु सेना पायलटों में से एक, गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के जरीये एक पिता द्वारा एक बेटी को दिया गया भरोसा, हिम्मत दिखाई गई है। पायलट बनने के लिए उसका साथ दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लोग लड़कियों को हर कदम पर रोकते हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में थे।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
