Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
National Voters Day 2023: 25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपना राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। भारत में आज का दिन एक मतदाता, राजनीतिक दल, संविधान, देश की एकता , अखंडता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज का दिन हर राजनेता, राजनीतिक दल और मतदाता के लिए एक त्योहार का दिन है। देश में हर साल, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। भारत के हर वोटर को चुनावी प्रक्रिया के बारें में पता होना चाहिए, इसके साथ उसे वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, आज के दिन का सबसे अहम उद्देश्य है। इसकी शुरूआत साल 2011 से हुई थी। भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इतिहास
भारत में 2011 से हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस सेलिब्रेट करता है। इसका उद्देश्य भारत के लोगों के मतदाताओं को जागरूक करना था, जिसमें सबसे जरूरी युवा मतदाता थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सेंट्रर गवर्मेंमेंट ने कानून मंत्रालय को इस प्रस्ताव के संबंध में मंजूरी प्रदान की थी।

जब सरकार ने इस बात का अनुभव किया कि वोटिंग के लिए देश के युवा अधिक रुचि नहीं दिखा इस मुद्दे को हल करने के लिए, भारत के चुनाव आयोग ने देश के 18 साल के युवा मतदाताओं के लिए एक अभियान शुरू किया जिससे उनमें मतदान के लिए रूचि मैदा हो और ज्यादा से ज्यादा युवा मतदान में भाग लें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व
इस दिन मतदाताओं को ये नहीं बताना है कि आप किसे वोट करें, बल्कि ये बताना है कि एक मतदाता के तौर पर उके पास कितनी ताकत है। उनके मतदान का कितना अधिक महत्व है। उनके मतदान से देश की तकदीर बदल सकती है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 की थीम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए इस वर्ष की थीम है- 'Nothing Like Voting, I Vote for Sure'
इस साल के NVD का विषय, 'नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर' मतदाताओं को समर्पित है जो उनके वोट की शक्ति के जरीये से चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति व्यक्ति की भावना और आकांक्षा को दिखाता है। लोगो को चुनावी प्रक्रिया के त्योहार और उनके शामिल करने को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके बैकग्राउंड में अशोक चक्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं स्याही लगी उंगली देश के प्रत्येक मतदाता की भागीदारी का प्रतिनिधित्व करती है। लोगो में टिक मार्क वोटर्स द्वारा उनके निर्णय लेने का प्रतीक है।



Click it and Unblock the Notifications
