Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Pravasi Bharatiya Divas 2023: दुनिया के सबसे ताकतवर NRI’s, जो कई देशों को कर रहे हैं कंट्रोल!
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) हर साल 9 जनवरी को भारतीय विदेश मंत्रालय, भारत सरकार सेलिब्रेट करती है।पूरी दुनिया में ऐसे NRI's हैं जिन्होंने अपने दम पर काम किया और भारत का नाम रौशन किया है। कई प्रवासी भारतीय ऐसे हैं जो विश्व के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट में आते हैं।
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) हर साल 9 जनवरी को भारतीय दिवस विदेश मंत्रालय, भारत सरकार सेलिब्रेट करती है। प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाने की सबसे बड़ी वजह है कि इस दिन 1951 में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी दक्षिण अफ्रीका से देश लौटे थे। जहां उन्होंने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए आवाज बुलंद की थी। दुनिया भर में भारतीय डायस्पोरा की देश की प्रगति में उनके योगदान को दिखाने के लिए साल 2003 से सेलिब्रिट किया जाता है। 8-10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के नेता मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे हैं। जहां पर इस साल का भारतीय प्रवासी दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री शिवकुमार वराथाराजू नायडू भी भारत आए हैं।

इंदौर में हो रहा है प्रवासी भारतीय दिवस
मॉरीशस के कला एवं सांस्कृतिक विरासत मंत्री अविनाश तिलक भी इंदौर आ चुके हैं। वही नेशनल असेंबली के मॉरीशस सदस्य संजीत कुमार नक्करेड्डी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे हैं।
पूरी दुनिया में ऐसे NRI's हैं जिन्होंने अपने दम पर काम किया और भारत का नाम रौशन किया है। कई प्रवासी भारतीय ऐसे हैं जो विश्व के टॉप अमीर लोगों की लिस्ट में आते हैं और भारत के साथ जुड़े होने को लेकर गर्व की बात कहते हैं। आइये जानते हैं उन टॉप भारतीय प्रवासियों के बारें में जो दूसरे देश में रहकर भारत का मान बढ़ा रहे हैं।

भारतीय प्रवासियों को सम्मानित करेगी भारत सरकार
सबसे पहलेसूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के बारें में जानते हैं जो इस साल भारतीय प्रवासी दिवस सम्मेलन में शामिल होने इंदौर आए हैं, इनको भात सरकार ने सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया है।

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर में है। ष्ट अतिथि हैं। चंद्रिका प्रसाद संतोखी सूरीनाम के एक राजनेता और पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। साल 2020 में इनको सूरीनाम के 9वां राष्ट्रपति चुना गया। इनका जन्म लेलीडॉर्प में एक इंडो-सूरीनामी हिंदू परिवार में हुआ था।

एसपी हिंदुजा एंड फैमली
एसपी हिंदुजा एंड फैमिली, हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और प्राइमरी शेयरहोल्डर की संपत्ति 1.65 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। पूरा परिवार लंदन में रहता है। 1990 के दशक से ही, वह लगातार यूके और एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार रहे हैं । हिंदुजा ग्रुप की शुरूआत अविभाजित भारत से हुई। शिकारपुर के एक युवा उद्यमी परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने इस बिजनेस की नीं व रखी थी। 2017 में, फोर्ब्स ने एशिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची में हिंदुजा और परिवार को 12वें स्थान पर रखा था। फोर्ब्स के अनुसार, हिंदुजा भाई 2020 में भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यवसायी थे।

एलएन मित्तल और परिवार
एलएन मित्तल और परिवार 1.52 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे अमीर एनआरआई सूची में है। इनका पूरा परिवार लंदन में रहता हैं। 2005 में फोर्ब्स ने मित्तल को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में तीसरे स्थान पर रखा था। वह आर्सेलर मित्तल के अध्यक्ष हैं और क्वींस पार्क रेंजर्स में उनकी हिस्सेदारी है। मित्तल का जन्म 15 जून, 1950 राजस्थान में सादुलपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहनलाल मित्तल है।

जय चौधरी
अपनी 70,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ, जय चौधरी सूची में चौथे स्थान पर हैं। जय चौधरी सैन जोस में रहते है। भारतीय-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी Zscaler के संस्थापक और सीईओ हैं। चौधरी का नाम 2021 फोर्ब्स की अमेरिका के 400 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल है। जय चौधरी का संबंध हिमाचल प्रदेश के ऊना से है। जय चौधरी ने आईआईटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (IIT BHU) से ग्रेजुएशन किया हुआ है।

यूसुफ अली एम
यूसुफ अली लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक है। लुलु ग्रुप इंटरनेशनल पूरे दुनिया अपने अपने मॉल और हाइपरमार्केट खोलने के लिए जानी जाती हैं। यूसुफ अली का जन्म 15 नवंबर 1955 में एक मुस्लिम परिवार में केरल के त्रिशूर जिले के नट्टिका में हुआ था। इन्होंने हाईस्कूल सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में करनचिरा से की थी। उन्होंने अपना पहला हाइपरमार्केट 1990 में खोला। इस हाइपरमार्केट का नाम लुलु हाइपरमार्केट था।

विनोद शांतिलाल अडानी
गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई बन गये हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, इनके व्यापार में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। दुबई में रहने वाले गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी हर दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं।

शापुर पालनजी मिस्त्री
शापूरजी पालोनजी समूह (एसपी ग्रुप) भारत में निर्माण, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, इंजीनियर के सामान, घरेलू उपकरण, शिपिंग बिजली उत्पादन करने वाला एक व्यापारिक समूह है। शापूरजी पालोनजी को "भारत के सबसे मूल्यवान निजी उद्यमों में से एक" माना जाता है। कंस्ट्रक्शन दिग्गज पालोनजी ने एक आयरिश महिला से शादी की,जिससे वो आयरलैंड के नागरिक हो गए, लेकिन उनका ज्यादातर वक्त मुंबई के वाकव्श्वर में सागर किनारे वाले बंगले में बीता। जून 2022 को शापुर पालनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में देहांत हो गया।



Click it and Unblock the Notifications
