Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Thank You Corona Fighters: इन संदेशों के जरिए रक्षकों तक पहुंचाएं अपना सलाम
कोरोना वायरस महामारी ने वैश्विक स्तर पर तबाही मचाई है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील के साथ ही उनसे अनावश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गयी है। नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन का कदम उठाया है। भारत में लॉकडाउन की मदद से कोरोना वायरस के फैलने की दर को कम किया गया है। इसके असर के कारण सड़कों-दुकानों से लेकर पब्लिक एरिया में लोगों की मौजूदगी न के बराबर हो गयी है।

मगर इस बीच एक तबका ऐसा है जो थकान के बावजूद लगातार कई घंटे काम कर रहा है। इस समय डॉक्टर, नर्स, अस्पताल के अन्य कर्मचारी, पुलिस, वैज्ञानिक, साफ़-सफाई से जुड़े कर्मी, डिलीवरी कर्मचारी आदि देश के लिए किसी सुपर हीरो से कम नहीं हैं। इन सभी लोगों ने खुद को समर्पित कर दिया है ताकि इस लॉकडाउन को सफल बनाया जा सके और इस विपत्ति से देश को बचाया जा सके। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ये सभी लोग सबसे आगे खड़े हैं और डटकर इस विपत्ति का सामना कर रहे हैं ताकि आम जनता को सुरक्षित रखा जा सके।
ऐसे में हमारा भी ये फर्ज बनता है कि हम लॉकडाउन का पालन करें और उनके इस समर्पण का सम्मान करें। कोरोना फाइटर्स को आप ये संदेश भेज सकते हैं और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन्हें शेयर करके आप आभार व्यक्त कर सकते हैं।

1.
"इस चुनौतीपूर्ण समय में मजबूत खड़े रहने और COVID-19 पॉजिटिव लोगों का इलाज करने के लिए सभी डॉक्टरों और नर्सों का धन्यवाद।"

2.
"हम उन सभी पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मचारियों को सलाम करते हैं, जो खुद से ज्यादा राष्ट्र की चिंता करते हैं।"

3.
"प्रिय कोरोना वायरस योद्धाओं, इस महामारी के दौरान लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के आपके प्रयासों और कड़ी मेहनत की हम सभी दिल से सराहना करते हैं।"

4.
"कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई जीतना लगभग असंभव होता, अगर हमारे पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, डिलीवरी वाले, चौकीदार आदि काम पर नहीं होते।"

5.
"डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नर्सों को COVID-19 के रोगियों का इलाज करने और उन्हें एक नया जीवन देने के लिए हम धन्यवाद करते हैं।"

6.
"स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों, पुलिसकर्मियों और चौकीदारों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम घरों में रहें और अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें।"

7.
"इन दिनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता उन लोगों के इलाज के लिए समर्पित और आक्रामक तौर से लगे हुए हैं जो COVID-19 से पीड़ित हैं। घर पर रहकर उन्हें धन्यवाद देना सबसे अच्छा तरीका है।"

8.
"सुपरमैन, आयरनमैन, वंडर वुमन ये सब भूल जाएं। हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, वैज्ञानिक और स्वच्छता कार्यकर्ता ही हमारे असली सुपर हीरो हैं।"

9.
हमारे डॉक्टर, नर्स, पुलिस और कई अन्य लोग जो लंबे समय तक काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोग घरों में सुरक्षित रहें और COVID-19 के रोगियों का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सके, उन सभी लोगों के प्रयासों के लिए दिल से धन्यवाद। आप सभी को नमन।

10.
"यह एक कठिन समय है, मगर चीजें जरूर ठीक होंगी क्योंकि हमारे वास्तविक जीवन के सुपर हीरो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। वे अपनी ड्यूटी करते हुए भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहें।"



Click it and Unblock the Notifications
