Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Republic Day 2022: जानिए हर भारतवासी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है गणतंत्र दिवस
भारत में 26 जनवरी को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। इस खास दिन को चिन्हित करने के हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, और हर भारतवासी देशभक्ति में सराबोर हेता है। लेकिन कुछ समय से कोविड-19 के संक्रमण के को देखते हुए आवश्यक सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। बता दें कि साल 1950 में इस दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) की जगह भारत का संविधान लागू हुआ था। चूंकि गणतंत्र दिवस बस आने को है तो क्यों ना एक बार फिर से इस ऐतिहासिक दिन के इतिहास और महत्व की यादों को ताजा करते हैं-

गणतंत्र दिवस 2022: इतिहास और महत्व
भारत ने 15 अगस्त 1947 को एक संवैधानिक राजतंत्र के रूप में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की। हालांकि, फिर भारत के पास एक स्थायी संविधान नहीं था। इसके बजाय, इसके कानून औपनिवेशिक भारत सरकार अधिनियम 1935 पर आधारित थे। इसलिए, 29 अगस्त, 1947 को एक स्थायी मसौदा तैयार करने के लिए मसौदा समिति की नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें डॉ बीआर अंबेडकर चेयरमैन नियुक्मत किए गए। संविधान को बनाने में करीबन 2 साल 11 महीने 18 दिन का वक्त लगा। जिसके बाद, 26 नवंबर 1949 को समिति ने संविधान सभापति को सौंपा। लेकिन देश में इसे आधिकारिक तौर पर दो महीने बाद लागू किया गया था।
दरअसल, लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार पूर्ण गणराज्य का प्रस्ताव पेश किया गया था। साथ ही साथ 26 जनवरी 1930 का दिन पूरे राष्ट्र में प्रथम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निश्चय भी किया गया। इस लिहाज से 26 जनवरी की तारीख बेहद खास थी और इसकी महत्ता को आने वाली पीढ़ी भी याद रखे, इसके लिए 26 जनवरी के दिन संविधान लागू किया गया। 26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। साथ ही साथ, 26 जनवरी, 1950 को, डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय संघ के अध्यक्ष के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया।

गणतंत्र दिवस 2022: सेलिब्रेशन
देश में गणतंत्र दिवस का दिन बेहद ही खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन, राष्ट्रपति राजपथ, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। जिसके बाद भारत की रक्षा क्षमता, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली परेड होती है।
साथ ही, हर साल राष्ट्रपति भारत के नागरिकों को पद्म पुरस्कार वितरित करते हैं, यह भारत रत्न के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

यूं दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के खास दिन पर हर भारतवासी एक-दूसरे को यह शुभकामनाएं संदेश दे सकता है।
देशभक्तों के बलिदान से स्वतन्त्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम
दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझ में जान है।
दिल एक है जान एक है हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है
यह शान है हमारी...
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसतां हमारा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ये आन तिरंगा है,
ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,
अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है!!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
