Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकियों में क्या है खास? जानिए

इस बार झांकी में देवी-देवता भी होंगे शामिल
झांकी में राज्य की कला और संस्कृति को दिखाने के लिए टेराकोटा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। झांकी में देवी लक्ष्मी और सरस्वती, भगवान कार्तिकेय के साथ ही गणेश भगवान की भी मूर्तियां भी इस बार की परेड की में शामिल हो रही हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों समेत कुल 23 झांकियां शामिल
साल 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां शामिल हो रही हैं। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और अलग अलग मंत्रालयों और विभागों की 6 शामिल हो रही हैं। इसमें थीम के रूप में 'नारी शक्ति' के साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक उन्नति को प्रदर्शित किया जा रहा है
उत्तराखंड की "मानसखण्ड" झांकी
रिपब्लिक डे की परेड में इस बार कर्तव्यपथ पर उत्तराखंड की "मानसखण्ड" झांकी भी शामिल है। इस झांकी के साथ राज्य के कलाकार सांस्कृतिक झलक पेश करेंगे। उत्तराखण्ड के कलाकार यहां की पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की झांकी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के विकास के अपने लक्ष्य को पूरा कर रिपब्लिक डे की परेड में झांकी के साथ एक उपकरण का प्रदर्शन करेगा। डीआरडीओ की झांकी की विषय-वस्तु 'प्रभावी निगरानी, संचार और खतरों को बेअसर करने के साथ राष्ट्र को सुरक्षित करना' है। इस झांकी को चार हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें अंडरवाटर सर्विलांस प्लेटफॉर्म, पनडुब्बियों के लिए यूशस -2 जैसे सोनार, जहाजों के लिए हम्सा रेंज, हेलीकॉप्टर लॉन्च निगरानी के लिए कम रेंज वाले डंकिंग सोनार शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications