Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
भारतीय मूल के ऋषि सुनक बनें ब्रिटेन के 56वें प्रधानमंत्री, जानिए इनके बारें में कुछ फैक्ट्स
ऋषि सुनक आज यूनाइटेड किंगडम के 56वें प्रधानमंत्री बन गये हैं। इन्होंने लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद पदभार संभाला है। ऋषि सुनक ब्रिटिश राजनीति के अगले चैप्टर को खोल रहे हैं। यहां कुछ फैक्ट्स हैं जो आप नए प्रधान मंत्री के बारे में नहीं जानते होंगे।

ऋषि सुनक साउथ एशियाई विरासत के पहले प्रधान मंत्री बनें
ऋषि सुनक का जन्म 1980 में साउथेम्प्टन में पंजाबी-भारतीय मूल के एक परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता 1960 के दशक में यूनाइटेड किंगडम आ गये थे। उनके पिता NHS डॉक्टर थे, वहीं मां ने एक फार्मेसी खोली। सुनक पहले हिंदू पीएम हैं। उन्होंने सबसे पहले प्रतिष्ठित हिंदू ग्रंथ भगवद गीता पर निष्ठा की शपथ ली।

कई पदों पर किया है काम
42 साल के सुनक ने पूर्व प्रधान मंत्री थेरेसा मे के दूसरे कार्यकाल में संसद के अवर सचिव के रूप में कार्य किया। ऋषि सनक 2015 से 2017 तक दो साल के लिए पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की चयन समिति के सदस्य और व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग में संसदीय निजी सचिव थे।

ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से की पढ़ाई
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय दोनों में भाग लिया
ऋषि सुनक ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल विनचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद लिंकन कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में फुलब्राइट स्कॉलर मिली। सुनक एक ब्रिरियंट स्टूडेंस माने जाते रहे हैं।

एक निवेश बैंकिंग फर्म की सह-स्थापना की
राजनीति में आने से पहले सुनक 2001 और 2004 के बीच इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स के लिए एक विश्लेषक के रूप में काम किया। 2009 में उन्होंने थेलेम पार्टनर्स नामक एक हेज फंड फर्म के को-फांउडर बनें।

'सबसे अमीर सांसद' के रूप में जाना जाता है
सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति से स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले। जो भारत के छठे सबसे अमीर एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। अक्षता यूके के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं और ऋषि को 'सबसे अमीर सांसद' का अनौपचारिक खिताब मिला हुआ है। हालांकि, दंपति को अप्रैल 2022 में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब यह पता चला कि अक्षता यूके में करों का भुगतान करने से बचने के लिए अपनी भारतीय नागरिकता का उपयोग कर रही थी।

200 सालों में यूके के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री
42 वर्षीय सुनक 200 सालों में यूके के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री बनें हैं। उन्होंने लिज़ ट्रस की जगह ली है। ऋषि सुनक को अपनी अमीर पत्नी की नॉन डोमेसाइल टैक्स स्टेटस के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications