Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Robbie Coltrane Death: हैरी पॉटर के दोस्त ‘हैग्रिड’ का 72 साल की उम्र में निधन, फैंस शोक में डूबे
हैरी पॉटर फिल्मों कीसीरीज में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले स्कॉटिश एक्टर रॉबी कोलट्रैन का निधन हो गया है। रॉबी 72 साल के थे। कोलट्रैन ने 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

कई बड़े सेलिब्रिटी जे.के राउलिंग से लेकर डेनियल रेडक्लिफ तक ने दी ट्विटर पर श्रद्धांजलि -
हैरी पॉटर की लेखक जेके राउलिंग ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। राउलिंग ने कोल्ट्रन को "अविश्वसनीय प्रतिभा" बताया। उन्होंने लिखा, "मैं रॉबी की तरह फिर कभी किसी को दूर से नहीं जान पाऊंगी। वो एक अविश्वसनीय प्रतिभा थे।
स्कॉटलैंड के मंत्री निकोला स्टर्जन ने कोलट्रन की मृत्यु को "बहुत दुखद समाचार" बताया।
ऑफिशियल जेम्स बॉन्ड ट्विटर अकाउंट ने उन्हें "असाधारण अभिनेता" कहा, जिनकी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं थी।
हैरी फॉटर की भूमिका निभाने वाले डेनियल रैडक्लिफ ने उनके बारें में कहा, "रॉबी उन सबसे मजेदार लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं और सेट पर बच्चों के रूप में हमें लगातार हंसाते थे। मुझे विशेष रूप से उनकी यादें पिजनर ऑफ अजकाबान की यादें हैं, जब हम सभी हैग्रिड की झोपड़ी में घंटों मूसलाधार बारिश से छिपे हुए थे और वो मनोबल बनाए रखने के लिए कहानियां और चुटकुले सुना रहे थे। मैं अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे उनसे मिलने और उनके साथ काम करने का मौका मिला। वो एक अविश्वसनीय अभिनेता और एक प्यारे शख्स थे।

एक्टर रॉबी कोलट्रैन के देखे करियर ग्राफ-
कोलट्रन ने 1993 से 1995 तक आईटीवी सीरीज क्रैकर में आपराधिक मनोवैज्ञानिक डॉ एडी "फिट्ज" फिट्जगेराल्ड के रूप में और 2006 में एक स्पेशल रिटर्न एपिसोड में काफी फेमस हुए। इस भूमिका ने उन्हें 1994 से 1996 तक लगातार तीन सालों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का बाफ्टा पुरस्कार दिलाया। स्कॉटिश स्टार का असली नाम एंथनी रॉबर्ट मैकमिलन है, का जन्म 1950 में साउथ लैनार्कशायर के रदरग्लेन में हुआ था।
हैरी पॉटर फिल्म सीरीज के रुबियस हैग्रिड के किरदार ने फैंस के दिलों में जगह बनाई
उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में आई क्योंकि उन्होंने सभी आठ फिल्मों में डेनियल रैडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एम्मा वाटसन के साथ रुबियस हैग्रिड के रूप में अभिनय किया।
पिछले साल के अंत में वह हैरी पॉटर रीयूनियन टीवी स्पेशल में दिखाई दिए, जिसने कलाकारों को फिर से जोड़ा, हालांकि जेके राउलिंग उसमें मौजूद थीं। कोलट्रैन रैडक्लिफ, एम्मा वाटसन और रूपर्ट ग्रिंट के साथ हेलेना बोनहम कार्टर, जेसन इसाक, गैरी ओल्डमैन और राल्फ फिएनेस के साथ दिखाई दिए थे।

अन्य भूमिकाओं में जेम्स बॉन्ड थ्रिलर गोल्डनआई और द वर्ल्ड इज़ नॉट इनफ में एक रूसी क्रिमिनल बॉस की भूमिका शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications
