Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Teacher’s Day 2022: जानिए क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
शिक्षक किसी के भी जीवन की नींव होते हैं। छात्र का जीवन अपने शिक्षकों से काफी प्रभावित होता है। शिक्षक ना केवल महत्वपूर्ण मूल्य और सलाह देते हैं बल्कि अपने छात्रों की जिंदगी में आगे के विकास में सहायता करते हैं। भारत हर साल 5 सितंबर को देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वोपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। ये दिन डॉ राधाकृष्णन की उस भूमिका की याद दिलाता है जो टीचर हमारे देश के प्रतिभाशाली छात्रों को गाइड और एजुकेट करके राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं। छात्रों के जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका को समर्पित, 5 सितंबर को भारत में हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारें में
भारत में महान अकादमिक दार्शनिक और विद्वान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 में हुआ था, उनके सम्मान में उनके जन्मदिन के अवर पर टीचर्स डे मनाया जाता है। पूरे वर्ल्ड में शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, लेकिन भारत में, यह 5 सितंबर को देश का हर छात्र सैलिब्रेट करता है।

इतिहास
एक सम्मानित शिक्षाविद, राधाकृष्णन - स्वतंत्र भारत के पहले उपाध्यक्ष और दूसरे राष्ट्रपति भी थे। वह एक तेलुगु परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने द फिलॉसफी ऑफ रवींद्रनाथ टैगोर पुस्तक लिखी, उनके पास दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री थी और उन्होंने भारतीय दर्शन को वैश्विक मानचित्र पर रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। उनका एक लंबा एकै़डमिक करियर था और उन्होंने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता यूनिवर्सिटी में पढ़ाया। आंध्र प्रदेश विश्वविद्यालय (1931-1936 तक) के कुलपति भी रहे। उन्होंने 1936 से ऑक्सफ़ोर्ड में भी 16 सालों तक पढ़ाया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। वहीं उनको 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

शिक्षक दिवस का महत्व:
ये हमेशा से ही माना जाता है कि किसी देश का भविष्य उसके बच्चों के हाथों में होता है। शिक्षक, एक प्रोटेक्टर के रूप में, अपने स्टूडेंट के फ्यूचर को ढाल सकते हैं। करियर से लेकर जीवन में सफळ होने तक में हमारी मदद करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे धीरे-धीरे हमें अच्छे इंसान, हमारे समाज के बेहतर सदस्य और यहां तक कि देश के आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक दिवस वास्तव में हमारे जीवन में शिक्षकों द्वारा निभाई जाने वाली कठिनाई, चुनौतियों और उनकी आपके जीवन में भूमिका को स्वीकार करने का उत्सव है।

शिक्षक दिवस पर समारोह:
शिक्षक दिवस पर, स्कूलों और कॉलेजों में स्टूडेंच्स अपने गुरूओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं। इन गतिविधियों में डांस कांपटिशन, सिंगिग, शिक्षकों की नकल उतारना, स्पोर्टस , भाषण जैसी प्रतियोगिताएं रखते हैं। शिक्षकों का उपहारों, फूलों से सम्मान करते हैं।

कोट्स
शिक्षण और अध्यापन के योगदान के बारे में प्रसिद्ध हस्तियों के कुछ कोट्स यहां दिए गए हैं:
"रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जगाना शिक्षक की सर्वोच्च कला है"
-अल्बर्ट आइंस्टीन

कोट्स
जो लोग बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षित करते हैं, वे उन्हें पैदा करने वालों की तुलना में अधिक सम्मानित होते हैं; क्योंकि इन्होंने ही उन्हें जीवन दिया है, जिन्हें अच्छी तरह जीने की कला दी है।"
- अरस्तू

कोट्स
"औसत दर्जे का शिक्षक बताता है। अच्छा शिक्षक समझाता है। सुपर शिक्षक प्रदर्शित करता है। महान शिक्षक प्रेरित करते हैं। "
- विलियम आर्थर वार्ड

कोट्स
"वे आपको प्रेरित करते हैं, वे आपका मनोरंजन करते हैं,और जब आप इसे नहीं जानते हैं तब भी आप एक टन सीखते हैं।"
- निकोलस स्पार्क्स



Click it and Unblock the Notifications