Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
'शर्मा जी का लड़का वेड्स वर्मा जी की लड़की' इनविटेशन कार्ड हुआ वायरल, पढ़कर आप भी हंस पड़ेगे
एक कॉमेडियन ने एक ऐसा शादी का कार्ड तैयार किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस कार्ड को पढ़कर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। ये कार्ड सीधे तौर पर इंडियन वेडिंग पर कटाक्ष है।
दरअसल किसी भी उत्तर भारतीय शादी में शादी के फंक्शन और इन्विटेशन कार्ड शादी की भव्यता को दर्शाता है। इसमें एक परिवार का नाम उजागर करने से लेकर शादी में होने वाले असाधारण खर्च तक शामिल होते हैं लेकिन इस कार्ड को बनाने वाले मशहूर कॉमेडियन अक्षर पाठक ने अपनी कॉमेडी के जरिए भारतीय शादियों पर होने वाले अनाप-शनाप खर्चें और फंक्शन पर व्यंग कसा हैं। मशहूर कॉमेडियन अक्षर पाठक ने अपनी शादी का कार्ड एक पैरोडी आमंत्रण के रूप में तैयार किया है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के नाम की जगह पर 'शर्मा जी का लड़का' और 'वर्मा जी की लड़की' का उल्लेख किया गया है।

शादी का फंक्शन और रिसेप्शन
इस कार्ड के शुरूआत में लिखा है कि हमने कितना खर्चा किया है ये इस असाधारण कार्ड से आप अंदाजा लगा सकते हैं। हम अंबानी से कम नहीं। फिर तारीख को सूचीबद्ध करते हुए लिखा है कि ये बहुत ही शुभ दिन है इसीलिए इस दिन 22 हजार शादियां हैं। इसीलिए आप घंटों तक ट्रैफिक में फंस सकते हैं। शादी के स्थल की जगह के बारे में लिखा है कि जहां बहुत सारी शादियां हो रही हों, आपको वहीं आना होगा और निश्चित रूप से आप किसी गलत शादी में घुस सकते हैं। कार्ड में रिसेप्शन की डिटेल के बारे में लिखा है कि अगर दीपिका-रणवीर 6 फंक्शन कर सकते हैं, प्रियंका-निक 8 फंक्शन कर सकते हैं तो हम भी 2-3 रिसेप्शन कम से कम करेंगे।
हैशटेग भी देखिएं
इसके अलावा शादी के कार्ड में कई मजाकिया हैशटैग पर भी चुटकी ली गई है जिसमें #ShaVerma प्रमुख है। उन्होंने यह वेडिंग कार्ड इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस अद्भुत शादी के कार्ड में सबसे पहले ही लिखा गया है कि 'हमने कितना खर्चा किया वो इस कार्ड को देखकर समझ में आ रहा होगा, अंबानी से कम नहीं हैं हम।'

परफेक्ट टाइमिंग भी बताई
समय के बारे में लिखा है 7 बजे के बाद आना है लेकिन हम खुद 8:30 बजे आएंगे। डायरेक्शन के लिए लिखा है कि- आगे डायरेक्शन के लिए एक बहुत ही कंफ्यूजन मैप है। मैप वाले पेज पर लिखा है कि इस मैप के भरोसे बिल्कुल मत रहना।
गिफ्ट पर भी कसा तंज
इसके बाद बड़े ही मजाकिया रूप में शादी की तिथि और कई तरह की समस्याओं को दर्शाते हुए शादी के वेन्यू के बारे में बताया गया है। वेडिंग कार्ड के नीचे लिखा गया है, 'कोई गिफ्ट न लाएं सिर्फ कैश दें। हम 18 जूसर मिक्सर ग्राइंडर लेकर क्या करेंगे।' यह कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पार्किंग का जुगाड़
इस कार्ड में एक बात जो और फनी है वो है पार्किंग के बारे में उसमें लिखा हैं। व्हिस्की जो मिंटू के पापा ने आर्मी कैंटीन से खरीदी वहीं आपको मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
