Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हैदराबाद कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाएं
हैदराबाद में पशु चिकित्सक के गैंग रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश की रूह को झकझोर दिया था लेकिन 6 दिसंबर को उस वक्त थोड़ी राहत मिली जब उन चारों आरोपियों के एनकाउंटर की खबर सामने आयी। इन सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड में रखा गया था। पुलिस इन चारों को उसी स्थान पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने ले गई थी जहां उस पीड़िता को आग के हवाले किया गया था। आरोपियों ने धुंध का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की और पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए फायरिंग की जिसमें उनकी मौत हो गयी।

कुछ दिन पहले हैदराबाद की इस घटना के कारण पूरे देश में रोष फैल गया था। भारत के नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में रोजाना यौन हिंसा के लगभग 100 मामले दर्ज किए जाते हैं। 2017 के डाटा के अनुसार 32,000 रेप केस दर्ज हुए लेकिन जानकारों ने ये भी स्वीकार किया कि समाज के डर और लोक-लाज की वजह से कई महिलाएं यौन शोषण की शिकायत दर्ज नहीं करवाती हैं।
गौरतलब है कि 27-28 नवंबर की रात को इन चारों आरोपियों ने महिला पशु चिकित्सक के साथ वारदात को अंजाम दिया था। महिला पशु चिकित्सक अपने काम से लौट रही थीं तब उन चारों आरोपियों ने उसकी स्कूटी पंक्चर कर दी थी। उन्होंने महिला डॉक्टर को मदद की पेशकश की और फिर उसे सुनसान इलाके में ले गए। वहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई तथा पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को फ्लाईओवर के नीचे महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद से जनता शीघ्र ट्रायल और न्याय की मांग कर रही थी।
हैदराबाद रेप-मर्डर केस के चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद ट्विटर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने आगे आए हैं। पुलिस मुठभेड़ की इस घटना को लेकर हर खास और आम पुलिस की सराहना कर रहा है। साथ ही महिला पशु चिकित्सक को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
