Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या आपने सुने हैं ये अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड?
आपने अब तक लंबे नाखून, सबसे लंबे बाल और कई सारे टैटू बनवाने के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि इससे भी कई ज्यादा अजीबोगरीब चीजों पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको कुछ आश्चर्यजनक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें जानने के बाद आपको हैरानी तो जरूर होगी।

कुत्ते ने लगाई 5 मीटर की दौड़
सुनने में अजीब लगता है लेकिन बिलकुल सच है। कैलिफोर्निया के ‘कोंजो' नामक एक कुत्ते ने महज 2.39 सेकेंड में पांच मीटर की लंबी दौड़ पूरी की थी।

सबसे लंबी कैपेचिनो
इटली में एल्टोगा के लोगों ने 20 अक्टूबर, 2013 को 4,250 लीटर कप की कैपेचिनो बनाई थी। रिकॉर्ड के मुताबिक 33 से ज्यादा लोगों और नौ अलग-अलग कॉफी मशीनों की मदद से ये काम पूरा हो पाया था।

रबड़ डक की कलेक्शन
चैरलोट ली ने विभिन्न रबड़ डक की कलेक्शन की है। उन्होंने 5,631 डक पूरी करने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। अब ये सब एक ‘डक रूम' में रखी हैं।

टूथब्रश पर बास्केट बॉल
25 अक्टूबर, 2015 को दीपांशु मिश्रा नाम के व्यक्ति ने टूथब्रश के ऊपर बास्केट बॉल को स्पिन करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 42.92 सेकेंड में अपने मुंह के इस्तेमाल से किया था।

एक मिनट में हाई फाइव
ये अजीब रिकॉर्ड 21 अप्रैल, 2016 को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में कैसर परमनेंट और जैसन वेरेट ने बनाया था। उन्होंने एक मिनट में सबसे ज्यादा ‘हाई फाइव' का रिकॉर्ड बनाया था।

30 सेकेंड में किस का रिकॉर्ड
इस रिकॉर्ड को 16 जुलाई, 2017 में फलोरिअन सिल्बेरेइसेन ने 25 अल्बा डांसर्स चीयरलीडर्स को किस करके बनाया था। उन्होंने महज 30 सेकेंड में 74 बार किस किया था।



Click it and Unblock the Notifications