Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
National Digital Library: जानें नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के बारें में, बस एक क्लिक पर मिलेगी अनगिनत किताबें
आज 1 फऱवरी 2023 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेशियल ईयर 2023-24 का यूनियन बजट में बच्चों की एजुकेशन को लेकर एक खास फैसला किया है, ये फैसला छोटे बच्चों से लेकर यूनिवर्सिटी की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। भारत सरकार देश में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी खोलेगी। इस लाइब्रेरी को देश के सभी स्कूलों से जोड़ा जाएगा। जिससे बच्चे आसानी से सभी तरह की किताबों को पढ़ सकेंगे। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में आपको रीजनल के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी बुक्स मिल पाएंगी। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भारत में मई 2016 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था। जिसे तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के द्वारा 19 जून, 2018 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था। आइये जानते हैं नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों को कैसे फायदा पहुचाएंगी।

National Digital Library: किसके द्वारा लॉन्च की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी
बच्चों और युवाओं की एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए इस नेशनल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। ताकि एक क्लिक पर बच्चों और युवाओं को सभी सबजेक्ट, जॉनर की किताबें मिल जाएं। इसके साथ किताबों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों से लेकर पंचायत स्तर तक भी इस लाइब्रेरी की पहुंच होगी।
एजुकेशन डिपार्टमेंट,NDLI औऱNMEICT द्वारा स्पॉन्सर्ड की जा रही है-
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को एजुकेशन डिपार्टमेंट के तरफ से स्थापित किया जाना है। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI),नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रू इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (NMEICT) द्वारा स्पॉन्सर्ड की जा रही है।
कानून की पढ़ाई से लेकर मेडिकल की पढ़ाई तक का स्टडी मटेरियल
इस लाइब्रेरी में प्राइमरी से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट तक के स्टूडेंट्स को उनकी एजुकेशन के लिए एजुकेशनल मटेरियल प्रोवाइड किया जाना है। इसके माध्यम से साइंस लेकर आर्ट्स, कानून की पढ़ाई से लेकर मेडिकल की पढ़ाई तक का स्टडी मटेरियल मिल पाएगा, जिससे बच्चों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। किताबों के साथ ही ऑडियो और वीडियो के रूप में भी किताबों को देख और सुन सकेंगे।

National Digital Library: डिजिटल लाइब्रेरी कैसे देगी स्टूडेंट्स लाभ ?
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को आप इंटरनेट के जरीये किसी भी डिवाइस में एक्सेस कर सकेंगे। इसका डेटाबेस कफी वास्ट होने वाला है। इसका स्टोरेज स्पेस अनलिमिटेड होगा, जिसमें दुनियाभर की किताबों तक आप की पहुंच होने वाली है। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को 24x7 आप एक्सेस कर सकेंगे। इसे आप कही से भी एक्सेस कर पाएंगे।

National Digital Library: नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी कब लॉन्च की गई थी ?
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भारत में मई 2016 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था। जिसे तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के द्वारा 19 जून, 2018 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था। अप्रैल 2019 तक, एनडीएलआई ने अपनी रिपॉजिटरी में 4,58,25,715 प्लस लगभग 4.5 करोड़ आइटम को इसमें जोड़ा है। जिसमें अंग्रेजी भाषा के करीब 1,50,000 से अधिक वॉल्यूम मौजूद हैं।

National Digital Library: कितनी भाषाओं में कंटेंट प्रोवाइड किया जा रहा ?
इंडियन लैंग्वेज की बुक्स स्कैनिंग ने भारतीय भाषा ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन(Indian language optical character recognition) सॉफ्टवेयर की मदद से संभव हो पाया है। जिसने कई तरह के अवसर पैदा किये। डिजिटल रिपॉजिटरी में आपको पाठ्यपुस्तकों समेत हर तरह के लेख, वीडियो-ऑडियो बुक्स, लेक्टर्स व फिक्शन समेत सिमुलेशन भी आराम से सिर्फ एक क्लिक के जरीये मिल जाते हैं। NDLI भारतीय भाषाओं समेत आपको अंग्रेजी की किताबों को फ्री में प्रोवाइड करता है।

National Digital Library: नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी किसके द्वारा तैयार की गई है ?
नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी आईआईटी खड़गपुर के द्वारा स्थापित की जाएगी। आईआईटी खड़गपुर छात्रों को इस लाइब्रेरी के माध्यम से करीब 1.7 करोड़ स्टडी मटेरियल प्रावाइड करवाने के बारें में कहा है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से देश की रीजनल लैंग्वेंज के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी माध्यम में किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा।
Reference- https://library.iitkgp.ac.in/



Click it and Unblock the Notifications
