Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
गूगल मीट पर शादी और जोमेटो से डिनर, कोरोना काल में इस जोड़े से निकाला शादी का नया तरीका
भारत ही नहीं, पूरा विश्व पिछले दो सालों से कोरोना की मार झेल रहा है। हालांकि, पिछले कुछ समय में ऐसा लगा कि शायद अब कोरोना का असर कम हो रहा है और जिन्दगी एक बार फिर से ढर्रे पर लौटने लगी थी। लेकिन ओमिक्रॉन के आने के बाद एक बार फिर से कोविड -19 के मामलों में उछाल आया है। जिसके कारण कई तरह के प्रतिबंध फिर से लागू हो गए है। हालांकि, इस महामारी के बीच भी पश्चिम बंगाल के एक जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने का एक अनोखा तरीका निकाल रहे हैं। उन्होंने गूगल मीट के माध्यम से शादी करने की योजना बनाई है। इतना ही नहीं, वेडिंग डिनर भी मेहमानों तक जोमैटो के जरिए पहुंचेगा। बता दें कि संदीपन सरकार और अदिति दास का यह युगल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगी। भले ही पश्चिम बंगाल सरकार ने शादियों में 200 मेहमानों को अनुमति दी हो, लेकिन फिर भी इन्होंने जिस तरह शादी करने की योजना बनाई है, उसके कारण यह जोड़ा सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस जोड़े के बारे में।

संदीपन हुए थे कोरोना संक्रमित
संदीपन अपनी पार्टनर अदिति से लंबे समय से शादी करना चाहते थे, लेकिन महामारी उनके रास्ते में एक रोड़ा बनी हुई थी। इतना ही नहीं, संदीपन खुद भी कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे। उनकी हालत ऐसी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके कारण उन्होंने शादी करने का यह तरीका निकाला। संदीपन का मानना था कि सिर्फ एक शादी की पार्टी के लिए लोगों की जान को जोखिम में डालना समझदा नहीं है। इसलिए उन्होंने ना केवल मैरिज को बल्कि अपने करीबियों को भी ऑनलाइन शामिल करने का प्लॉन किया। इतना ही नहीं, गेस्ट को भोजन सर्व करने के लिए उन्होंने ज़ोमैटो का ऑप्शन चुनने की योजना बनाई है।
टेक्निकल एक्सपर्ट को किया है हायर
यूं तो कोरोना काल में कई लोगों ने ऑनलाइन वेडिंग का ऑप्शन चुना है। लेकिन संदीपन और अदिति की यह मैरिज थोड़ी अलग है। इसलिए उन्होंने एक टेक्निकल एक्सपर्ट को भी हायर किया है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि ऑनलाइन शादी सुचारू रूप से चले और वेडिंग फंक्शन के दौरान किसी तरह की कोई समस्या ना हो।
ई-कार्ड के जरिए भेजा गया आमंत्रण
इन दिनों संदीपन और अदिति की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। उन्होंने सभी गेस्ट को शादी के लिए ई-कार्ड भेज दिए हैं। बता दें कि कुल 450 आमंत्रित लोग हैं, और सभी लोग गूगल टीम के माध्यम से मैरिज में लाइव जुड़े रहेंगे। शादी से एक दिन पहले कपल उनके साथ लिंक शेयर करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
