Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Blue Moon: 31 अक्टूबर को दिखेगा नीला चांद, जानें भारत में कितने बजे होगा इसका दीदार
साल 2020 में लोगों को कई ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं जिसके बारे में सोचा भी नहीं गया। अब 31 अक्टूबर को लोग एक दुर्लभ घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख को चांद कुछ अलग नजर आने वाला है। जी हां, 31 अक्टूबर (शनिवार) को आसमान में पहली बार चांद नीले रंग का नजर आने वाला है। यह खगोलीय घटना सभी को एक सुखद अनुभव देने वाली है। ब्लू मून से जुड़े डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

ब्लू मून है क्या?
नासा के मुताबिक, सामान्य तौर पर ब्लू मून के समय पर चांद पीले और सफेद रंग में नजर आता है, मगर इस बार का चांद अलग और ख़ास होगा। जानकारों के अनुसार ब्लू मून एक असामान्य खगोलीय घटना है जो हर दो से तीन साल में देखने को मिल जाता है। मगर साल 2020 में दिखने वाला ब्लू मून विशेष है और ये दोबारा 2039 में ही देखने को मिल पाएगा।

इससे पहले कब दिखा था ब्लू मून?
लगभग 137 वर्ष पहले, साल 1883 में भी लोगों को नीले चांद का दीदार करने का अवसर मिला था। दरअसल ज्वालामुखी क्राकोटा के फटने की वजह से धूल के कण हवा में घुल गए और इस कारण से चंद्रमा नीला नजर आने लगा। गौरतलब है कि इस दिन नीला चांद दिखाई जरूर दिया था, मगर यह खगोलीय घटना नहीं थी।

दूसरी पूर्णिमा को कहा जाता है ब्लू मून
जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा आती है तब माह में दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।

कब देखा जा सकेगा ब्लू मून
ब्लू मून की झलक 30 अक्टूबर की शाम 5:45 बजे से 31 अक्टूबर रात्रि 8:18 बजे तक मिल सकेगी। उम्मीद की जा रही है कि 31 अक्टूबर की रात में आसमान साफ़ रहेगा और इस समय में टेलीस्कोप की मदद से कोई भी ब्लू मून देख सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











