Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
Friendship Day 2021: जानें इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे
फ्रेंडशिप डे साल का ऐसा दिन है जो सिर्फ और सिर्फ दोस्तों के नाम समर्पित किया गया है। दुनिया के साथ साथ भारत में भी फ्रेंडशिप डे मनाने का क्रेज है। इस दिन को लोग अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। साल भर से जिन दोस्तों को याद नहीं किया है उन्हें इस दिन प्यारभरे संदेश भेजकर इस रिश्ते में नई जान भर दी जाती है। युवा जनरेशन के लिए ये एक उत्सव से कम नहीं है। जानते हैं साल 2021 में फ्रेंडशिप डे किस तारीख को मनाया जाएगा और इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।

साल 2021 में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा?
हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। साल 2021 में अगस्त का महीना रविवार से शुरू हो रहा है। इस वर्ष दोस्ती का यह पर्व अगस्त की पहली तारीख को मनाया जाएगा। भारत में फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त को मनाने की तैयारी है।

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत कैसे हुई थी?
फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत साल 1919 में हुई थी और इसका श्रेय मशहूर हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉएस हॉल को जाता है। उस समय से दोस्तों को खूबसूरत ग्रीटिंग्स भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो आज भी जारी है। गौरतलब है कि साल 2011 से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इसे सेलिब्रेट करने की तारीख निश्चित की।

फ्रेंडशिप डे से जुड़ी एक अन्य कहानी
ऐसा भी बताया जाता है कि फ्रेंडशिप डे की शुरुआत का संबंध 1960 के दशक में यूनाइटेड स्टेट अमेरिका से जुड़ा हुआ है। उस समय अमेरिका की राजनैतिक रैलियों से फ्रेंडशिप बैंड बांधने की रिवायत का आगाज हुआ था। अब यह ट्रेंड पूरी दुनिया में फैल चुका है। अब हर देश में नौजवान युवक और युवतियां फ्रेंडशिप बैंड बांधकर यह दिन सेलिब्रेट करते हैं और अपनी दोस्ती को मजबूत बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
