Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Independence Day 2021: जानें 15 अगस्त के दिन क्यों उड़ाई जाती है पतंग
15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। इसी दिन भारत अंग्रेजों से आजाद हुआ था। अंग्रेजों से भारत को आजादी मिलने में 200 साल लग गए थे। ऐसे में 15 अगस्त का दिन हर एक भारतवासी के लिए बहुत ही खास दिन है। देश की आजादी के लिए कई भारतीय लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गवाई। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। 15 अगस्त के दिन लोग पतंगबाजी कर आजादी का जश्न मनाते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में पतंग उड़ाई जाती है। इस दिन छतो पर बच्चे, बड़े और महिलाएं पतंगबाजी करते है। आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पतंग क्यो उड़ाई जाती है और पतंगबाजी की शुरुआत कब हुई है।

स्वतंत्रता दिवस पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग
पतंग पर संदेश लिखकर पतंग उड़ाई जाती थी। साल 1927 में स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश राज का विरोध करने के लिए पतंग उड़ाकर विरोध किया था। उन्होंने 1927 में साइमन कमिशन का विरोध करने के लिए पतंग उड़ाई थी। पतंग उड़ते समय उन्होंने साइमन गो बैक के नारे के साथ आसमान में पतंग उड़ाई थी। तब से पतंग उड़ाना स्वतंत्रता और देशभक्ति की भावना है।

अजादी को करते है सेलिब्रेट
15 अगस्त के मौके पर दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ में पतंगबाजी की जाती है। इस दिन भारत के लोग पतंग उड़ाकर आजादी सेलिब्रेट करते है। 15 अगस्त के दिन दिल्ली का आसमान रंग बिरंगी पतंगो से भरा रहता है। दिल्ली की छतों पर युवा, बुढ़े, महिलाएं और बच्चे पतंगबाजी एन्जॉय करते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सालों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।




Click it and Unblock the Notifications
