Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्लड आर्ट के युवाओं में बढ़ते क्रेज पर तमिलनाडु सरकार ने क्यों लगाया बैन, ये रही बड़ी वजह
Pulse
oi-Staff
By Asma Fatima

चेन्नई में कई युवा ऐसे हैं जो अपने प्यार को जाहिर करने के लिए खून से बनीं उनकी पेंटिंग बनवा रहे हैं। जिससे वो अपने प्यार को साबित कर सकें। ब्लड आर्ट के जरीये लोग अपने प्रिय के साथ ही अपने करीबियों की भी ब्लड पेंटिग बनवाते आ रहे हैं। लेकिन अब तमिलनाडु सरकार ने आर्ट और पेटिंग के लिए 'ब्लड आर्ट' पर बैन लगा दिया है। राज्य सरकार ने इस बारें में कहा कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने तमिलनाडु में पहले ही ओमिक्रॉन के बीएफ.5 वेरियंट की जानकारी दी थी। साथ ही इससे कई तरह की बीमारी फैलने की संभावना है। जिसमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, HIV व कोविड जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि ब्लड आर्ट बनाने वाले लोग ब्लड की जगह कोई अन्य माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं, और अगर किसी को प्रक्रिया को करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बल्ड आर्ट यंगस्टर्स में काफी फेमस है, जिसमें आमतौर पर पेंटिंग के लिए 2 से 3 मिली ब्लड लिया जाता है।

दिल्ली में एक संस्था खून से बनाती है देशभक्तों की पेंटिंग
दिल्ली की 'शहीद स्मृति चेतना समिति' संस्था दान किए खून का यूज करके देशभक्तों की पेंटिंग बनाने का काम करती है। दिल्ली में स्थित ये संस्था 250 से ज्यादा ब्लड पेंटिंग बना चुकी है, जो देशभर के संग्रहालयों में लगाई जाती है। इस संस्था के सदस्य ब्लड डोनेशन से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हैं। संस्था के अनुसार, खून से बनी पेटिंग आम लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए तैयार की जाती है।
Comments
English summary
Why Tamil Nadu government banned blood art? Know reason in hindi
Story first published: Monday, January 9, 2023, 17:17 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2023



Click it and Unblock the Notifications
