Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Beauty Day 2021: जानिए कैसे शुरू हुआ खूबसूरती को सेलिब्रेट करने का सफर
वर्ल्ड ब्यूटी डे हर साल 9 सितंबर को मनाया जाता है और यह एक खास दिन है, जो हर ब्यूटी लवर के लिए डेडीकेटिड है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की शुरूआत साल 1995 में हुई है। जिसकी पहल इंटरनेशनल कमिटी ऑफ एस्थेटिक्स एंड कॉस्मेटिक्स द्वारा की गई थी। उसके बाद पूरे विश्व में लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने लगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वर्ल्ड ब्यूटी डे को मनाने का कारण और इसकी महत्ता के बारे में बता रहे हैं-

विश्व सौंदर्य दिवस की स्थापना का कारण
वर्ल्ड ब्यूटी डे को सेलिब्रेट करने का मुख्य कारण सौंदर्य और स्पा थेरेपी मानकों को स्थापित करना और उसे बनाए रखना, साथ ही साथ दुनिया भर में एसथेटिक्स को बढ़ावा देना है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्ल्ड ब्यूटी डे सिर्फ बाहरी सुंदरता का जश्न ही नहीं मनाता, बल्कि यह इनर ब्यूटी के महत्व पर भी जोर डालता है। हाल के वर्षों में सौंदर्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। इसलिए, यह स्टाइलिस्ट, सौंदर्यशास्त्रियों, डिजाइनरों, फिटनेस प्रशिक्षकों आदि को समर्पित एक दिन है।

कुछ इस तरह करते हैं सेलिब्रेट
इस दिन दुनिया भर में कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी के कारण, अब आयोजन सीमित तौर पर किया जा रहा है। आप भी खुद घर पर रहकर भी इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। बस आप खुद को किसी ना किसी रूप में पैम्पर करें। इससे आपको फील गुड होगा। साथ ही साथ अपनी इनर व आउटर ब्यूटी को सेलिब्रेट कर पाएंगे।

क्या कहते हैं लेखक-
कई लेखकों ने ब्यूटी के अर्थ को बेहद ही खूबसूरती के साथ लिखा है-
प्रतिभाशाली रूसी लेखक फ्योडोर दोस्तोवस्की सौंदर्य की महत्ता के बारे में लिखते हैं "सौंदर्य दुनिया को बचाएगा।"
वहीं, निकोलाई रोरिक के अनुसार "सौंदर्य के प्रति जागरूकता दुनिया को बचाएगी।"
फ्रांसीसी उपन्यासकार होनोरे डी बाल्ज़ैक ने कहा, "सौंदर्य वह है, जिसे महसूस किया जाता है और यह किसी परिभाषा में फिट नहीं होता है।"



Click it and Unblock the Notifications
