Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
World Hindi Day 2022: भारत ही नहीं, पूरे विश्व में बेहद खास है हिन्दी भाषा
हिन्दी भाषी प्रेमियों के लिए दस जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस खास दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह एक ऐसी भाषा है, जिसे केवल भारत में ही नहीं बोला या पढा जाता, बल्कि पूरे विश्व में लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हिन्दी भाषा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। जहां भारत में हिन्दी दिवस के लिए 14 सितंबर का दिन सुनिश्चित किया गया है, वहीं पूरे विश्व में विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी के दिन होता है। तो चलिए आज इस खास दिन पर हम आपको विश्व हिन्दी दिवस से जुडी विशेष बातें बताते हैं-

2006 में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस
विश्व हिंदी दिवस को मनाने का इतिहास बहुत अधिक पुराना नहीं है। हम आपको बता दें कि पहला विश्व हिंदी दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था। दरसअल, विश्व में हिन्दी का प्रचार-प्रसार करने के लिए और इसे एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित करने के लिए पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसके बाद, दूसरा विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन मॉरीशस में और तीसरा विश्व हिन्दी सम्मेलन दिल्ली में हुआ था। चूंकि प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन दस जनवरी के दिन किया गया था, जिसके कारण साल 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर हर वर्ष मनाए
जाने की घोषणा की गई।
यूं दें विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
• आइए हिंदी दिवस के अवसर पर सुंदर भाषा हिंदी का प्रचार करें। आपको विश्व हिंदी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
• हिंदी भारत की कई महान भाषाओं में से एक है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
• दुनिया भर में बहुत से लोग गर्व से हिंदी बोलते हैं! विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
• हिंदी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा बन गई है। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
• हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
