Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सूचना और मनोरंजन का साधन है रेडियो, जानिए वर्ल्ड रेडियो डे से जुड़े फैक्टस
बदलते समय में लोग के मनोरंजन के साधनों में भी बदलाव आया है, लेकिन रेडियो सुनने का सिलसिला एक लंबे समय से चला आ रहा है। आज भी बसों में यात्रा करने से लेकर कार में सफर करते समय रेडियो सुनना बेहद पसंद करते हैं। इसकी एक अलग ही महत्ता है। विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। रेडियो सूचना देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। टेलीविजन और समाचार पत्रों की तुलना में इसकी भौगोलिक पहुंच अधिक व्यापक है और इसे सुनने वालों की संख्या सबसे अधिक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रेडियो के महत्व, वर्ल्ड रेडियो डे के इतिहास और सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं-

यूं शुरू हुआ वर्ल्ड रेडियो डे मनाने का सिलसिला
2011 में, यूनेस्को के आम सम्मेलन ने अपने 36वें सत्र में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया। 13 फरवरी का दिन वर्ल्ड रेडियो डे के रूप में मनाने का प्रस्ताव यूनेस्को के महानिदेशक द्वारा प्रस्तावित किया गया। दरअसल, इस खास दिन ही संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी होती है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस की स्थापना 13 फरवरी, 1946 को हुई थी। इसलिए यह दिन चुना गया।

विश्व रेडियो दिवस 2022: थीम
विश्व रेडियो दिवस पर हर साल एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। विश्व रेडियो दिवस के 2022 संस्करण का विषय 'रेडियो और ट्रस्ट' को समर्पित है क्योंकि इंटरनेट और सोशल मीडिया नेटवर्क में विश्वास में वैश्विक गिरावट के बावजूद, लोगों द्वारा रेडियो को सबसे भरोसेमंद न्यूज सोर्सेस में से एक के रूप में देखा जा रहा है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, रेडियो दुनिया में सबसे भरोसेमंद और सुलभ मीडिया में से एक है। यूनेस्को ने 11वां विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए दुनिया भर के सभी रेडियो स्टेशनों को आमंत्रित किया है।

यहां विश्व रेडियो दिवस 2022 पर कोट्स
रेडियो की अपनी एक अलग महत्ता है और कई महान व्यक्ति भी इस पर अपना विचार स्पष्ट कर चुके हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं-
• जब रेडियो चुप रहता है, तो हमारे कान कभी भी वास्तविक विवरण नहीं सुनेंगे!" - अर्नेस्ट अग्यमंग येबोआह
• "देश का रेडियो किसी भी अन्य समूह के लोगों की तुलना में एक परिवार की तरह है, जिनसे मैं मिला हूं।" - टेलर स्विफ्ट
• "रेडियो माइक्रोफ़ोन के कारण शक्तिशाली नहीं है, बल्कि वह जो माइक्रोफ़ोन के पीछे बैठता है" - अर्नेस्ट अग्यमंग येबोह

विश्व रेडियो दिवस 2022 की शुभकामनाएं
• रेडियो हमारे जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा है जो हम सभी को संवाद, सहिष्णुता और शांति सिखाता है। विश्व रेडियो दिवस की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।
• जागरूक रहकर और रेडियो सुनकर अपने आस-पास के सामाजिक मुद्दों से संपर्क कर सकते हैं। इस विश्व रेडियो दिवस पर आपको शुभकामनाएं।
• अपना खुद का पॉप रेडियो शो सेट करें और अपने शब्दों से लाखों लोगों तक पहुंचें। इस विश्व रेडियो दिवस पर आपको शुभकामनाएं।
• इस दिन समाज को जो उपहार रेडियो है, उसे मनाएं और उसका सम्मान करें। विश्व रेडियो दिवस की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
