Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Pushkar Fair 2023: Lamborghini और Ferrari कार से भी महंगा है ये घोड़ा, जीता है लग्जरी लाइफ, कीमत भी जान लें
Pushkar Fair 2023 : राजस्थान का पुष्कर मेले की शुरूआत हो चुकी है. पुष्कर मेला देशभर में जग प्रसिद्ध है। अजमेर जिले में यह साल लगने वाला यह मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक रहेगा। पुष्कर मेले में इन दिनों एक घोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।
मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े को देखने के लिए लोग दूर दराज क्षेत्रों से इस मेले में पहुंच रहे हैं। इस घोड़े का फ्रेजेंड है। इसकी देखरेख के लिए इसका मालिक रोजाना हजारों रुपए खर्च कर देता है। देखने में इतना लम्बा चौड़ा और हष्ट-पुष्ट कि जब ये पुष्कर मेले में भाग लेने गया तो देखने वाले ने इसकी करीब 7 करोड़ की बोली लगाई, लेकिन इसके मालिक ने बेचने से इंकार कर दिया था। आइए जानते है फ्रेजेंड की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में-

बिसलेरी पानी ही पीता है फ्रेजेंड
इस घोड़े की लाइफस्टाइल किसी सेलेब से कम नहीं हैं। इसे सिर्फ बिसलेरी और किनले का मिनरल वॉटर ही पिलाया जाता है। इसके अलावा इसे पूरे दिन में 3 बार देसी गाय का दूध पिलाया जाता है। एक बार में 5 लीटर यानी इस हिसाब से एक दिन मे 15 लीटर दूध पिलाया जाता है।
चार लोग करते है देखरेख
गुजरात के राजकोट से इस घोड़े को हिस्सा लेने के लिए पुष्कर लाया गया है। मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े के मालिक युवराज जड़ेजा इसे भगवान की तरह मानते हैं। वो इस घोड़े से इतना प्यार करते हैं कि 4 लोगों को इसकी सेवा में लगाया हुआ है।
साथ ही फ्रेजेंड के लिए वैटनरी भी रखे हैं, जो हर रोज की जांच करते हैं। फ्रेजेंड घोड़े को इतनी सारी सुविधाएं देने वाले घोड़ा व्यापारी युवराज जाडेजा घोड़े पालने का जुनून है।

7 करोड़ रुपए लगाई कीमत
देखने में लम्बा चौड़ा और हष्ट-पुष्ट फ्रेजेंड की ऊंचाई 64 इंच से ज्यादा है। वहीं फ्रेजेंड के दो बच्चों को रुस की व्यापारियों ने लाखों की कीमत में खरीद चुके हैं। खरीदने वालों ने फ्रेजेंड की बोली 7 करोड़ रुपए लगाई है लेकिन इसके मालिक ने इस घोड़े के लगाव के वजह से इसे बचने से इंकार कर दिया है। फ्रेजेंड की मालिक युवराज जडेजा के मुताबिक देश के गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यो की 11 प्रतियोगिता में फ्रेजेंड चेम्पियन रह चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
