Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: रमजान के चांद के दीदार के साथ अपनों को भेजें ये बधाई संदेश और शायरी
Chand Raat Mubarak Shayari 2026: आसमान पर बारीक सी सुनहरी लकीर का दिखना इस बात का ऐलान है कि बरकतों का महीना शुरू हो चुका है। रमजान की 'चांद रात' खुशियों की वह शाम है, जिसमें हर तरफ दुआएं और मुबारकबाद का सिलसिला चल पड़ता है। जी हां, चांद रात के बाद ही शुरू होते हैं रोजे जिनका इस्लाम में बहुत अधिक महत्व होता है। आज 17 फरवरी 2026 को सऊदी अरब में चांद का दीदार होगा और अगले दिन से रखें जाएंगे रोजे।
इसके बाद संभव है कि 18 फरवरी को भारत में चांद रात हो और 19 फरवरी से रोजे शुरू हों। इस पवित्र मौके पर और पाक महीने का इस्तकबाल करते हुए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को महज एक साधारण मैसेज भेजने के बजाय, उन्हें कुछ ऐसे शब्दों में दुआ दें जो सीधे उनके दिल तक पहुंचें। हम आपके लिए लेकर आए हैं 50 से ज्यादा मुबारकबाद संदेश कोट्स और शायरी, जिन्हें आप WhatsApp, Instagram और Facebook स्टेटस पर शेयर कर इस पाक महीने का इस्तकबाल कर सकते हैं।

शानदार शायरी वाले संदेश (Shayari Wishes)
आसमान पे नया चांद आया है, साथ अपने खुशियों की सौगात लाया है। रमजान की चांद रात मुबारक!
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम देना, खुशी का दिन और हंसी की शाम देना। जब देखें वो तुझे बाहर आकर, तो मेरी तरफ से रमजान मुबारक कहना।
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है, सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है। मुबारक हो आपको रमजान का चांद, हमने एडवांस में ये पैगाम भेजा है।
रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक। फलक को सितारे मुबारक, और आपको हमारी तरफ से रमजान मुबारक!
खुशियां नसीब हों, जन्नत करीब हो। आप जिसे भी चाहें वो आपके करीब हो। कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का, कि इस रमजान आपकी हर दुआ कबूल हो।
दोस्तों और परिवार के लिए संदेश (For Friends & Family)
रमजान का चांद दिखा है, खुशियों की हवा चली है। अल्लाह आपको इस महीने में ढेर सारी बरकतें अता फरमाए। चांद रात मुबारक!
दुआ है कि इस रमजान आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। रमजान मुबारक!
अल्लाह की रहमत आप पर सदा बनी रहे। रमजान के चांद की बहुत-बहुत बधाई।
इस मुबारक रात के सदके, अल्लाह आपकी हर जायज दुआ कबूल फरमाए। रमजान करीम!
रमजान का चांद मुबारक हो! अल्लाह हमें इस महीने की पूरी इबादत करने की तौफीक दे।
व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status & Short Messages)
चांद नजर आ गया है! इबादत का सफर शुरू हो गया है। रमजान मुबारक 2026!
अल्लाह इस रमजान हमारे दिलों को नूर से भर दे। चांद रात मुबारक!
रमजान का हिलाल मुबारक! दुआओं में याद रखिएगा।
मुबारक हो! बरकतों और रहमतों का महीना तशरीफ ले आया है।
इस चांद की पहली रोशनी आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आए। चांद रात मुबारक!
खुदा की इबादत में दिल लगा रहे, रमजान का ये महीना आपके लिए यादगार रहे।
रमजान का पहला चांद मुबारक! जन्नत के दरवाजे आज से खुल गए हैं।
शांति, खुशी और बरकत की दुआ के साथ, Ramadan Mubarak!
ऐ अल्लाह, इस रमजान हम सबको नेक राह पर चलने की तौफीक अता कर।
चांद की पहली झलक मुबारक हो!
दुआओं से भरे संदेश (Inspirational & Dua Wishes)
या अल्लाह! इस रमजान हम सबकी तमाम मुश्किलों को दूर फरमा। चांद रात मुबारक!
जिस तरह चांद अंधेरी रात को रोशन करता है, खुदा आपकी जिंदगी को नूर से भर दे। रमजान मुबारक!
इस रमजान आपके दस्तरख्वान पर हमेशा बरकत रहे। चांद नजर आने की बहुत-बहुत बधाई।
अल्लाह आपकी हर नमाज और रोजे को कुबूल फरमाए। चांद रात मुबारक!
इस पाक महीने की खुशियां आपको और आपके पूरे खानदान को मुबारक हों।
रमजान का चांद आया है, रहमतें साथ लाया है। दुआ है खुदा आपको हर खुशी अता करे।
रमजान की पहली रात आपको बहुत-बहुत मुबारक!
आइए इस रमजान एक-दूसरे के लिए दिल से दुआ करें। रमजान मुबारक!
अल्लाह आपको सेहत और तंदुरुस्ती के साथ रमजान के सारे रोजे रखने की हिम्मत दे।
मुबारक हो! रहमतों की बारिश होने वाली है।
रूहानी और गहरे संदेश (Spiritual & Deep Messages)
रमजान का चांद आया है, फिजाओं में नूर छाया है। खुदा से यही दुआ है हमारी, कि आपके दामन में अल्लाह ने खुशियों का समंदर सजाया है।
इस पाक महीने की खुशबू आपके घर को महका दे, और अल्लाह की रहमत आपकी हर परेशानी को मिटा दे। चांद रात मुबारक!
मुबारक हो आपको इबादत का ये सफर, दुआ है कि आपकी हर रात शब-ए-कद्र जैसी मुकद्दस हो।
चांद की पहली दस्तक आपके दिल के दरवाजे खोल दे, और खुदा आपकी तकदीर में सिर्फ नेकियां लिख दे। रमजान मुबारक 2026!
रमजान का हिलाल (चांद) उम्मीद की किरण है, आओ मिलकर इस पाक महीने का दिल से इस्तकबाल करें।
सहरी और इफ्तार के संदर्भ वाले संदेश (Sehri & Iftar Specials)
सहरी की बरकत और इफ्तार की मिठास आपके जीवन में खुशियां भर दे। रमजान का चांद मुबारक!
दुआ है कि इस रमजान आपके दस्तरख्वान पर रिज़्क की कभी कमी न हो। चांद रात मुबारक!
खजूर की मिठास और दुआओं के साथ, अल्लाह आपके हर रोजे को कुबूलियत का दर्जा दे।
प्यास के हर कतरे और सब्र के हर पल के बदले, अल्लाह आपको जन्नत-उल-फिरदौस अता करे।
इस रमजान की सहरी आपके लिए नई उम्मीद और इफ्तार आपके लिए रूहानी सुकून लेकर आए।
दोस्ती और प्यार भरे संदेश (For Friends & Loved Ones)
दोस्तों की टोली और रमजान की वो रौनक, याद आएगी हर एक बात। मुबारक हो आपको रमजान की पहली रात!
दुआओं में हमें भी याद रखिएगा, क्योंकि आपकी एक दुआ हमारी जिंदगी संवार सकती है। चांद रात मुबारक!
ये चांद हमारे रिश्तों में और मिठास घोल दे, और अल्लाह हमें हमेशा एक-दूसरे का खैरख्वाह बनाए।
रमजान का ये महीना आपके और आपके परिवार के लिए सेहत और सलामती की सौगात लेकर आए।
मुबारक हो! इबादत का ये महीना फिर से हम सबको करीब ले आया है।
आकर्षक 'वन-लाइनर' और मॉडर्न स्टेटस (Catchy One-liners)
आप सभी को रमजान की पहली चांद रात की दिली मुबारकबाद!
नया चांद, नई उम्मीदें और ढेर सारी इबादतें। Happy Ramadan 2026!
अल्लाह के नूर से रोशन हो आपका घर, मुबारक हो आपको रमजान की पहली सहर।
बुराइयों से तौबा और नेकियों का वादा-यही है इस रमजान का सबसे बड़ा तोहफा। रमजान मुबारक!
खुदा की रहमतों का साया आप पर हमेशा रहे, रमजान का ये महीना आपको खुशियां बेहिसाब दे।



Click it and Unblock the Notifications