Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
Rameshwaram Cafe: इडली-डोसा बेचकर हर महीने ₹4.5 करोड़ कमाता है रामेश्वरम कैफे, कैसे हुआ इतना पॉपुलर?
Rameshwaram Cafe : बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे इंटेस्ट ब्लास्ट होने की वजह से 5 लोग घायल हुए हैं। रामेश्वर कैफे फूड लवर्स के बीच फूड डेस्टिनेशन बन चुका है, जो अपने लजीज दक्षिण भारत व्यंजनों की वजह से चर्चा में रहता है।
हाल ही में सोशल मीडिया में एक्टर कार्तिक आर्यन की कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जहां वो बैंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में इडली-डोसा और फिल्टर कॉफी का स्वाद लेते हुए नजर आए थे। एक्टर ने खुद अपनी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

एक्टर से पहले कई सेलेब्रेटिज को यहां स्पॉट किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कैफे इतना क्यों पॉपुलर हैं और इसकी खासियत?
कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक?
रामेश्वरम कैफे की शुरुआत राघवेंद्र राव ने अपनी पत्नी दिव्या राघवेंद्र राव के साथ मिलकर की थी। मैकेनिकल इंजीनियर राघवेंद्र के पास फूड इंडस्ट्री का 20 साल का एक्सपीरियंस था। उन्होंने IIM पासआउट पत्नी दिव्या के साथ मिलकर कैफे की नींव रखी। दिव्या कंपनी की को फाउंडर हैं।
घी में तैयार होता है खाना
इस कैफे में बनाए जाने वाले डोसा, इडली से लेकर सभी व्यंजन देशी घी में तैयार होते है। यहां बने हर दक्षिण भारतीय व्यंजन का स्वाद अपने आप में अलग होता है, जो भी इसे खाता है बस उंगलियां चाटते रह जाता है। ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाने का स्वाद चखने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं।

सोशल मीडिया से दिलाई पहचान
इस पति-पत्नी की जोड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कैफे को पहचान दिलाई और फूड लवर्स के बीच पॉपुलर बनाया। कैफे के बिजनेस को हिट कराने में सोशल मीडिया का बड़ा रोल है। यह कैफे मुश्किल से 10×10 या 10×15 वर्ग फुट की है। आंधी हो या बारिश यहां खाने वालों की आप कई किलोमीटर की लंबी लाइन देख सकते है।
सालाना 50 करोड़ रुपए कमाई
रामेश्वरम कैफे बहुत कम समय में फूड डेस्टिनेशन बन गया। यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। कैफे की हर महीने की कमाई 5 करोड़ रुपये और सालाना इनकम 50 करोड़ रुपये है।
रोजाना 7500 फूड होते हैं ऑर्डर
इस कैफे को फैसिलिटी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) के तौर पर जाना जाता है। जो इसकी यूएसपी है। इस वजह से यहां हर रोज लगभग 7500 ऑर्डर आते हैं और जल्दी डिलीवर भी होते है।
मेन्यू भी बहुत रीजनल
अगर मेन्यू की की जाए तो यहां घी पूडी राइस, कोकोनट राइस, टमाटर राइस, लेमन राइस, लेमन इडली, कर्ड राइस, वेज बिरयानी आदि ₹60 से ₹150 के रेंज में उपलब्ध है। वहीं फिल्टर कॉफी और मसाला टी ₹20 और बादाम मिल्क सिर्फ ₹40 में उपलब्ध है। इस रेस्त्रां का मेन्यू आपके बजट में आता है।
यह है टाइमिंग
रामेश्वरम कैफे रोजाना सुबह 6.30 से रात 1 बजे तक खुला रहता है। लेकिन दिन के अलग-अलग समय में कैफे के मेनू में भी बदलाव होता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications