Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
CCTV कैमरे में कैद हुई कपल की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रैपिड रेल का आपत्तिजनक वीडियो
Rapid Rail Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रैपिड रेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में रैपिड रेल के कोच के भीतर एक युवक और एक स्कूल छात्रा के बीच आपत्तिजनक व्यवहार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हालांकि, Boldsky Hindi इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

मेरठ से मुरादनगर जा रही रैपिड रेल में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह कथित घटना मेरठ से मुरादनगर की ओर जा रही रैपिड रेल में हुई। वीडियो में लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा, खासकर महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि यह सब उस समय हुआ, जब कोच में अन्य यात्री भी मौजूद थे लेकिन वो आसपास नहीं थे।
स्कूल ड्रेस में नजर आ रही छात्रा, लोगों में आक्रोश
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही है, जिसे लेकर मामला और भी गंभीर हो गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली। यूजर्स ने सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि पूरी घटना ट्रेन में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यही वजह है कि वीडियो सामने आने के बाद रैपिड रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। रैपिड रेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF (Special Security Force) के पास है।
आरोपी युवक की पहचान में जुटी पुलिस और SSF
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और SSF हरकत में आ गई है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज, ट्रेन के रूट और समय के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर वीडियो सही पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद रैपिड रेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि हाईटेक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
