Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
क्या है ‘Ee Sala Cup Namdu’ का मतलब? RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
Ee Sala Cup Namdu Meaning : लंबे इंतज़ार और कई बार की निराशा के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह ऐतिहासिक मुकाबला 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया, जहां RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई। जैसे ही जीत की घोषणा हुई, एक नारा सोशल मीडिया से लेकर बेंगलुरु की गलियों तक गूंजने लगा, 'Ee Sala Cup Namdu'।
यह वाक्य सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि वर्षों से RCB फैन्स की उम्मीदों, भावनाओं और संघर्ष का प्रतीक बन चुका है। हर IPL सीजन में जब RCB ट्रॉफी से चूकती थी, तब यही नारा आशा का मंत्र बनकर उभरता था। लेकिन इस बार, यह नारा केवल उम्मीद नहीं, हकीकत बन गया।

'Ee Sala Cup Namdu' एक कन्नड़ भाषा का वाक्य है, जिसमें:
Ee Sala का मतलब है - "इस साल"
Cup - यानी ट्रॉफी
Namdu का मतलब है - "हमारा"
इसका पूरा अर्थ होता है "इस साल कप हमारा है"।
शुरुआत में यह नारा 'Ee Sala Cup Namde' के रूप में बोला जाता था, जिसमें 'Namde' का भी मतलब 'हमारा' ही होता है। यह RCB फैंस का चहेता नारा बन गया था, लेकिन हर बार टीम के हारने के बाद यह एक मजाक या मीम का रूप ले लेता था।
IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद 'Ee Sala Cup Namde' की उम्मीद सच में बदल गई।
जीत के बाद नारा भी बदला
RCB की जीत के साथ ही यह नारा एक विजय घोषणा में बदल गया। मैच के बाद टीम के कप्तान रजत पटीदार ने जैसे ही कहा , "Ee Sala Cup Namdu", पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। RCB के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी सोशल मीडिया पर इस नारे के साथ एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था, "Ee Sala Cup Namdu", यानी इस बार ट्रॉफी सच में हमारी हो गई है।
18 साल का इंतजार, कई बार की हार
RCB की यह जीत एक भावनात्मक सफर का अंत है। टीम ने अब तक तीन बार IPL फाइनल (2009, 2011, 2016) और एक बार चैंपियंस लीग फाइनल (2011) खेला था, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रन बनाए, जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी। इस जीत ने ना सिर्फ एक ट्रॉफी दिलाई, बल्कि RCB के फैंस के वर्षों पुराने सपनों को भी साकार किया।



Click it and Unblock the Notifications
