Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fake Vs Real: त्योहार पर न बिगड़े मिठाई का स्वाद! एक मिनट में करें असली नकली मावे की पहचान
How To Check Real Vs Fake Mawa At Home: दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है। वैसे तो मार्केट में आसानी से अलग-अलग तरह की टेस्टी मिठाइयां मिल जाती हैं। मगर वो हेल्दी हैं या नहीं ये सोचने वाली बात होती है। ऐसे में बहुत से लोग घर पर ही स्वादिष्ट मिठाइयां बनाना सही समझते हैं। अधिकतर मिठाई बनाने के लिए मावे जिसे खोवा या खोया भी कहते हैं कि जरूरत होती है। ऐसे में लोग मार्केट से तैयार मावा खरीद लाते हैं लेकिन इस समय बाजार में मिलावटी मावा (Fake Mava) की भरमार रहती है? नकली मावा न सिर्फ स्वाद खराब करता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
कई बार लोग इसकी पहचान नहीं कर पाते और अनजाने में मिलावटी मावा खरीद लेते हैं, जिससे पेट दर्द, उल्टी, फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से पूरे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। आप चाहते हैं कि आपके साथ कुछ ऐसा न हो तो मावा खरीदने से पहले उसकी असलियत की जांच कर लें।
अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे करते हैं? अरे टेंशन मत लीजिए हम आपको बताते हैं कि असली और नकली मावे की पहचान मिनटों में कैसे कर सकते हैं ताकि आपकी दिवाली रहे मीठी और सेहतमंद।

असली और नकली मावा पहचानने के 7 आसान घरेलू तरीके
छू कर कर सकते हैं पहचान
असली मावा को छूने पर वह थोड़ा दानेदार और हल्का चिकना महसूस होता है, जबकि नकली मावा ज्यादा चिपचिपा और तैलीय होता है।
सूंघकर करें टेस्ट
असली मावा से दूध की ताजी और मीठी खुशबू आती है, जबकि नकली मावा में हल्की बासी या केमिकल जैसी गंध आती है।
गर्म करने का तरीका
थोड़ा-सा मावा तवे पर गर्म करें। असली मावा पिघलकर हल्का भूरा हो जाएगा, जबकि नकली मावा जलने लगेगा और तेल छोड़ देगा।
आयोडीन टेस्ट
मावा में थोड़ा आयोडीन डालें। अगर इसका रंग नीला हो जाए तो समझिए उसमें स्टार्च या मैदा मिला हुआ है, यानी मावा नकली है।
पानी में डालकर जांचें
एक कटोरी पानी में थोड़ा मावा डालें। असली मावा नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली मावा ऊपर तैरने लगेगा।
स्वाद से पहचानें
असली मावा का स्वाद हल्का मीठा और मलाईदार होता है, जबकि नकली मावा में स्वाद फीका या केमिकल जैसा लगता है।
रंग देखकर समझें
असली मावा का रंग हल्का पीला या क्रीम जैसा होता है। बहुत ज्यादा सफेद या चमकीला दिखने वाला मावा जरूर नकली होता है।



Click it and Unblock the Notifications
