Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
खीरे को रगड़ने से कम होता है कड़वापन! जानिए क्या कहता है विज्ञान
आप जब भी खीरा काटते हैं तो सबसे पहले उसके ऊपरी हिस्से को काटकर अलग कर देते हैं। लेकिन फेंकने से पहले उस हिस्से को खीरे पर रगड़ते भी है। क्या कभी आपने सोचा है आप ऐसा क्यों करते हैं? क्या सच में खीरे के ऊपरी हिस्से को रगड़ने से उसका कड़वापन खत्म हो जाता है?
ऐसा माना जाता है कि खीरे के ऊपरी हिस्से को खीरे पर रगड़ने से उसका कड़वापन खत्म हो जाता है और खीरे का स्वाद ज्यादा अच्छा हो जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका मानना है कि खीरे के साथ ऐसा करने से कोई खीरे के स्वाद पर ऐसा कोई असर नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं खीरे के कड़वेपन को दूर करने के लिए ये तरीका सच में कितना कारगर है और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है?

खीरे के कड़वा होने का कारण?
हम अक्सर खीरे के कड़वेपन को दूर करने के लिए उसे सिरे को काटकर खिरे पर ही रगड़ते हैं, ताकि उसका कड़वापन दूर हो सके। कुछ खीरों में बहुत ज्यादा कड़वापन होता है, लेकिन बहुत से खीरे कड़वे नहीं होते हैं। खीरे का कड़वा होना इस बात पर निर्भर करता है कि खीरा कितना और कैसे पका है। खीरे में कुकुर्बिटासिन्स नाम का एक पदार्थ होता है जिसके कारण खीरा स्वाद में कड़वा होता है।
खीरा रगड़ने से दूर होता है कड़वापन?
खीरे का कड़वापन दूर करने के लिए हम उसके ऊपरी हिस्से को काटकर रगड़ते हैं। ऐसा करने से खीरे से झाग सा कुछ निकलता है, जिससे खीरे का कड़वापन निकल जाता है। खीरे के इस तथ्य को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुकी हैं, और सभी में अलग-अलग तर्क दिए गए हैं।
कई रिचर्स बताती हैं कि खीरे के साथ ऐसा करने से उसके कड़वेपन का असर कम हो जाता है। खीरे में मौजूद कुकुर्बिटासिन्स नाम के तत्व खीरे के किनारे पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में किनारा काटने और उसे रगड़ने से झाग के द्वारा निकल जाता है। इतना ही नहीं खीरे के सिरे को उस पर रगड़ने से कुकुर्बिटासिन खीरे में फैलता नही बल्कि उससे बाहर निकल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
