School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट

School Holiday April 2026: स्कूलों के बच्चों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही खास होता है। मार्च में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को छोड़कर बाकी सभी क्लास के रिजल्ट आ जाते हैं और अप्रैल से नई क्लास की पढ़ाई शुरू हो जाती है। ऐसे में अप्रैल का महीना न केवल नए शैक्षणिक सत्र (Academic Session) की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह त्योहारों और विशेष दिवसों की सौगात भी लेकर आता है। साल 2026 के चौथे महीने में कई बड़े धार्मिक और राष्ट्रीय अवसर पड़ रहे हैं, जिसके कारण देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं।

यदि आप भी परिवार के साथ कहीं घूमने या किसी आयोजन की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 का हॉलिडे कैलेंडर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस महीने कब-कब और किन मौकों पर आपके बच्चों के स्कूल बंद रहेंगे।

2026

अप्रैल 2026 की प्रमुख छुट्टियां: त्योहार और विशेष अवसर

अप्रैल के महीने में छुट्टियों की शुरुआत पहले ही सप्ताह से हो रही है। इस महीने में ईसाई धर्म के पवित्र पर्वों से लेकर भारत रत्न डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर शामिल हैं।

गुड फ्राईडे की छुट्टी

3 अप्रैल 2026 को 'गुड फ्राइडे' के अवसर पर देशभर में स्कूलों का अवकाश रहेगा। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण छात्रों और अभिभावकों को शनिवार और रविवार (Weekend) के साथ तीन दिनों की लंबी छुट्टी का मौका मिलेगा।

बैसाखी और आंबेडकर जयंती (13-14 अप्रैल)

अप्रैल का दूसरा सप्ताह छुट्टियों के लिहाज से सबसे बड़ा है। 13 अप्रैल, सोमवार को बैसाखी का फसल उत्सव है मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में अवकाश रहेगा। ठीक इसके अगले दिन 14 अप्रैल, मंगलवार को पूरे देश में 'आंबेडकर जयंती' मनाई जाएगी, जिस पर अनिवार्य रूप से स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। ये भी लंबी छुट्टियों का मौका है क्योंकि 12 अप्रैल को रविवार की छुट्टी है और फिर 13, 14 को सरकारी छुट्टी।

तारीख दिन अवसर/त्योहार
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे (देशभर में अवकाश)
5 अप्रैल 2026 रविवार ईस्टर संडे / साप्ताहिक अवकाश
11 अप्रैल 2026 शनिवार महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (चुनिंदा राज्य)
13 अप्रैल 2026 सोमवार बैसाखी / वैशाखी (पंजाब, हरियाणा आदि)
14 अप्रैल 2026 मंगलवार डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)
15 अप्रैल 2026 बुधवार बोहाग बिहू / पोहेला बोइशाख (असम/बंगाल)
19 अप्रैल 2026 रविवार परशुराम जयंती / साप्ताहिक अवकाश

पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

भारत एक विविधताओं वाला देश है, इसलिए स्कूल की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शिक्षा बोर्डों (CBSE, ICSE, State Boards) के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।

ऑफिशियल कैलेंडर चेक करें: सही जानकारी के लिए अपने स्कूल द्वारा जारी वार्षिक अवकाश कैलेंडर को प्राथमिकता दें।

स्थानीय अवकाश: कई बार स्थानीय प्रशासन या जिलाधिकारी विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त छुट्टियां घोषित करते हैं, इसलिए स्कूल के नोटिस बोर्ड या आधिकारिक मैसेज पर नजर रखें।

Story first published: Sunday, March 29, 2026, 14:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion