Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
School Holidays: इस राज्य में पड़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें दिल्ली-हरियाणा में कब पड़ेंगी विंटर वेकेशन
School Holidays: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और लगातार गिरते तापमान के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। कई जगहों पर रिकॉर्ड ठंड और घने कोहरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक राज्य में तो स्कूल फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जबकि दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी विंटर वेकेशन को लेकर नए निर्देश जारी हुए हैं।
ऐसे में पैरेंट्स और स्टूडेंट्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब से दोबारा खुलेंगे। इसी रिपोर्ट में हम आपको अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों का पूरा अपडेट बता रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर में पड़ी छुट्टियां
बढ़ती ठंड को देखते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने बच्चों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। जम्मु-कश्मीर में विंटर वेकेशन शड्यूल के अनुसार, प्री-प्राइमरी क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 26 नवंबर से पड़ गई हैं। वहीं कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 1 दिसंबर से चालू कर दी गई हैं। अब बात कर लेते हैं सीनियर क्लास के बच्चे यानी कक्षा 9 से 12वीं तक तो उनकी छुट्टियां 11 दिसंबर से होने वाली हैं। दरअसल, कश्मीर में बहुत अधिक ठंड पड़ती है जिस वजह से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इतनी लंबी छुट्टियां पड़ती हैं। वहां गर्मियों में बहुत कम छुट्टियां होती हैं।

दिल्ली में कब से पड़ेंगी बच्चों की छुट्टियां
जम्मू-कश्मीर के बाद अब दिल्ली में रहने वाले पेरेंट्स और बच्चों में छुट्टियों को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है कि कब से स्कूल बंद होंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी हाड़ कपांने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में अब स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत की चिंता सता रही है। अनुमान है कि दिल्ली में भी जल्द ही यानी दिसंबर के तीसरे हफ्ते में छुट्टियां पड़ने वाली हैं। हालांकि अभी तक शिक्षा निदेशालय ने विंटर वेकेशन को लेकर कोई लिस्ट जारी नहीं की है।
हरियाणा और एनसीआर में कब पड़ेंगी छुट्टियां
अब बात कर लेते हैं हरियाणा और एनसीआर में बच्चों के स्कूल की छुट्टियों की। आमतौर पर वहां 25 दिसंबर से छुट्टियां पड़ जाती हैं लेकिन अभी तक शिक्षा निदेशालय की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही छुट्टियां पड़ने वाली हैं। कई स्कूलों में तो ठंड के चलते स्कूल टाइम देर का कर दिया गया है।
केरल में दो दिन पड़ेगी छुट्टी
केरल में भी 2 दिन की छुट्टियां पड़ने वाली हैं जो 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगी। दरअसल, वहां अलग-अलग क्षेत्रों में लोकल बॉडी इलेक्शन की वजह से ये छुट्टियां पड़ने जा रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
