Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
दरवाजें पर नींबू-मिर्च टांगने से बुरी नजर रहती है दूर, इस टोटके का है विज्ञान से भी कनेक्शन
Nimbu-Mirchi Totka: अक्सर आपने घरों या दुकानों के बाहर नींबू-मिर्ची टांगते हुए लोगों को देखा होगा। खास तौर से किसी भी नई चीज की शुरुआत में नींबू के साथ मिर्च बांधकर लटकाना शुभ माना जाता है। सदियों से घरों के बाहर नींबू-मिर्च लटकाने का रिवाज चला आ रहा है।
ऐसा माना जाता है कि घर या दुकान के प्रवेश द्धार पर इसे लटकाने से बुरी नजर, नकारात्मक शक्तियां, काली शक्तियां, सब दूर हो जाती हैं। हालांकि कई लोग इस उपाय पर आंख मूंदकर विश्वास करते हैं, वहीं कुछ इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने के पीछे सिर्फ अंधविश्वास ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी है। चलिए जानते है-

घरों-दुकानों के बाहर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च
नींबू और मिर्च का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने से किया जाता है। लोग अक्सर मानते है कि घर की खुशहाली और दुकान की बरकत पर किसी की नजर न लगे इसलिए मुख्य दरवाजे पर नींबू और हरी मिर्च को टांग देते हैं। माना जाता है कि किसी के घर या दुकान पर कोई व्यक्ति एकाग्र होकर एकटक उसे ही देखे तो उस चीज पर बुरी नजर लग जाती है। नींबू-मिर्च टांगने से देखने वाले का ध्यान इन पर टिकता है और उसकी एकाग्रता भंग हो जाती है। इन दोनों को एक साथ देखने से वह मन ही मन इसका स्वाद महसूस करने लगता है। वहां से फौरन अपना ध्यान हटा देता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने घर या दुकानों पर नींबू-मिर्च टांगते हैं।
मक्खियां और कीड़े रहते हैं दूर
अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाएं, तो नींबू और मिर्च में विटामिन सी और एसिड्स होते है जो एक तरह के पेस्टिसाइड्स का काम करता है। और इन्हें दरवाजे पर लगाने से वातावरण शुद्ध रहता हैं। इसके अलावा मुख्य कारण ये है कि नींबू का का खट्टापन और मिर्च का तीखापन काफी तेज गंध छोड़ता है और इसे दरवाजे पर लगाने से घर के अंदर मक्खी-मच्छर नहीं आते हैं।
वातावरण रहता है शुद्ध-
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में नींबू का पेड़ होता है वहां किसी भी प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है जिससे घर में सुख और समृद्धि रहती है। नींबू मिर्च में कीटनाशक गुण होते हैं जिसके लटकाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहता है। लेकिन हर घर में पेड़ हो ऐसा संभव नहीं।इसलिए वहां नींबू टांग दिया जाता है। जब नींबू को धागे में पिरोया जाता है तो उस में होल किया जाता है, इससे नींबू की खुशबू फैलती है। इससे आस-पास के लोग फ्रेश फील करते हैं और कीड़े भी नहीं आते। सिर्फ इतना ही नहीं, ये हवा को भी फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
