Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Relationship During Navratri 2026: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति और आराधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही, श्रद्धालु व्रत रखकर देवी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने से माता का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। खानपान से लेकर दैनिक जीवन से जुड़ी कई चीजों में संयम बरतने की बात कही गई है। इसी वजह से कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या नवरात्रि के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस संबंध में शास्त्र क्या कहते हैं -

नवरात्रि में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर क्या धार्मिक मान्यता है?
नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना और साधना का पर्व माना जाता है। इन दिनों श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ के साथ खान-पान और दिनचर्या में भी संयम बरतते हैं। धार्मिक परंपराओं में नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करने पर जोर दिया जाता है। इसी वजह से व्रत रखने वाले लोग इन नौ दिनों में पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान मन को पूजा-पाठ में लगाना और इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
नवरात्रि के व्रत में संयम रखना जरूरी
नवरात्रि में कई लोग उपवास रखते हैं और उससे जुड़े नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि पति-पत्नी में से कोई एक व्रत रख रहा है, तो इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से व्रत भंग करने का पाप लगता है। मान्यता यह भी है कि व्रत तोड़ने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इसमें उसका साथ देने वाला भी इस पाप का भागीदार बनता है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में मन और शरीर पर संयम रखने की सलाह दी जाती है।
शास्त्रों में महिलाओं के सम्मान को लेकर क्या कहा गया है?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। सनातन परंपरा में महिलाओं को देवी के समान मानकर उनका आदर करने की बात कही गई है। यही वजह है कि नवरात्रि में छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।
नवरात्रि में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर क्या है नियम?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। इस दौरान मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने और सादा जीवन जीने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में नवरात्रि को मां दुर्गा की पूजा और साधना का विशेष समय बताया गया है, इसलिए इस अवधि में व्यक्ति को अधिक से अधिक संयम और सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
